फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cine Artist Rajpal Yadav did road show with Rajabhaiya

सिने कलाकार राजपाल यादव ने राजाभैया के साथ किया रोड शो 

Fri, 10 May 2019 12:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Cine Artist Rajpal Yadav did road show with Rajabhaiya
रानीगंज में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करते हास्य कलाकार राजपाल यादव। - फोटो : pratapgarh
 जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी के समर्थन में गुरुवार को सिने कलाकार राजपाल यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया के साथ शहर और रानीगंज इलाके में रोड शो किया।
विज्ञापन


सिने कलाकार राजपाल यादव ने गोपालजी के समर्थन में वोट मांगे। शहर में रोड शो करने के बाद राजाभैया का काफिला रानीगंज बाजार पहुुंचा। रानीगंज बाजार, दिलीपुर, जामताली सहित दर्जनभर बाजारों का भ्रमण कर राजपाल यादव ने राजाभैया को जिले की शान बताया। कहा कि गोपालजी जीतेंगे तो जिले का सर्वांगीण विकास होगा।
विज्ञापन


रोडशो के दौरान भारी संख्या में लोग सिने स्टार राजपाल यादव को देखने के लिए उमड़े रहे। भुपियामऊ चौराहे पर जनसभा को संबोधित करते हुए राजाभैया ने कहा कि भाषा में मर्यादा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में जो मैंने कहा था, उसे पूरा किया। इस दौरान भारी संख्या में जनसत्ता दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed