{"_id":"64ff2d6cda6c3afae9011f23","slug":"children-and-pregnant-women-will-be-vaccinated-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-4152-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बच्चे और गर्भवती महिलाओं का होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बच्चे और गर्भवती महिलाओं का होगा टीकाकरण
Mon, 11 Sep 2023 08:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 11 Sep 2023 08:38 PM IST
विज्ञापन
16 सितंबर तक चलेगा मिशन इंद्रधनुष का दूसरा चरण
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मिशन इंद्रधनुष अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत सोमवार को सीएमओ ने की। इसमें टीकाकरण से छूटे पांच साल तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही मिशन के पहले चरण में जिनको पहली खुराक दी जा चुकी है, उनको दूसरी दी जाएगी।
सीएमओ डॉ जीएम शुक्ला ने बताया कि मिशन का दूसरा चरण 16 सितंबर तक चलाया जाएगा। इसमें 12 हजार 345 बच्चों और 3071 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाएगा। इस दौरान लोगों को टीकाकरण के फायदे भी बताए जाएंगे। शुक्रवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक कर मिशन की समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर जाकर किए गए सर्वेक्षण (हेड काउंट सर्वे) के अनुसार माइक्रोप्लान तैयार किया गया है। अभियान के तहत टीकाकृत किए गए बच्चों और गर्भवती महिलाओं की एंट्री ई-कवच पोर्टल पर अनिवार्य रूप से की जाएगी। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, वीएचएसएनडी सत्र और निजी चिकित्सालयों में भी टीकाकरण किया जाएगा।