{"_id":"68a99bcb0269eed2a5034946","slug":"child-had-a-problem-with-his-left-leg-the-doctor-operated-on-his-right-leg-he-became-unable-to-walk-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : बच्चे को दिक्कत थी बाएं पैर में, डॉक्टर ने ऑपरेशन कर दिया दाएं का, चलने में हुआ असमर्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : बच्चे को दिक्कत थी बाएं पैर में, डॉक्टर ने ऑपरेशन कर दिया दाएं का, चलने में हुआ असमर्थ
Sat, 23 Aug 2025 04:15 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 23 Aug 2025 04:15 PM IST
सार
राजापाल चौराहे पर स्थित गीता हॉस्पिटल के चिकित्सक की लापरवाही सामने आई है। छह वर्षीय बच्चे के बाएं पैर की जगह दाहिने पैर का ऑपरेशन डॉक्टर ने कर दिया। जानकारी होने पर परेशान परिजनों ने एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन
एसपी कार्यालय बच्चे को गोद में लेकर नर्सिंग होम की शिकायत करने पहुंचे परिजन।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
राजापाल चौराहे पर स्थित गीता हॉस्पिटल के चिकित्सक की लापरवाही सामने आई है। छह वर्षीय बच्चे के बाएं पैर की जगह दाहिने पैर का ऑपरेशन डॉक्टर ने कर दिया। जानकारी होने पर परेशान परिजनों ने एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली के सिपाह महेरी पूरनपुर पटखान की रहने वाली शबनम बानो का आरोप है कि बृहस्पतिवार को उसके छह वर्षीय बेटे अयान के बाएं पैर में मोच आ गई। उसे चलने फिरने में दिक्कत होने लगी। उसे लेकर परिजन गीता हॉस्पिटल पहुंचे। 35 हजार रुपये लेने के बाद उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन
चिकित्सक ने जांच कराया। जांच के बाद बाएं की जगह दाएं पैर का ऑपरेशन कर दिया। बाएं पैर में पट्टी बांधकर छोड़ दिया। इससे बच्चा अपने दोनों पैरों से चलने में असमर्थ हो गया। शबनम का आरोप है कि गलत इलाज करने की बात करने पर कर्मचारियों ने उसे धक्का देकर भगा दिया।
विज्ञापन
महिला को संदेह था कि उसके बेटे के पैर का गलत ऑपरेशन किया गया है। हड्डी की जगह एक फोड़े का ऑपरेशन किया गया है। बच्चे का वह इलाज करेंगे। - डॉ. पीपी पांडेय, संचालक गीता हॉस्पिटल।
मेरे पास इस तरह की शिकायत नहीं आई है। मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. एएन प्रसाद, सीएमओ।