फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Child dies after being hit by rota waiter

खेत की जोताई के दौरान रोटावेटर पर खड़े बालक की हादसे में मौत

Wed, 26 Oct 2022 11:19 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Child dies after being hit by rota waiter
खेत की जुताई के दौरान रोटा वेटर की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मुश्किल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के खजुरनी गांव निवासी मोतीलाल वर्मा के खेत में बुधवार की सुबह बच्चा तिवारी के ट्रैक्टर से जुताई हो रही थी। खेत से बकरी भगाने के लिए बाबूलाल वर्मा का बेटा मंजीत (10) पहुंचा। आरोप है कि ट्रैक्टर चला रहे व्यक्ति ने मंजीत को बैठने के लिए बुला लिया। वह चलते ट्रैक्टर पर बैठने के लिए रोटावेटर पर चढ़ गया। अचानक पैर फिसलने से वह ट्रैक्टर व रोटावेटर के बीच में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। यह देख चालक ट्रैक्टर खेत में छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

शोर शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। मंजीत का शव क्षत विक्षत शव देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। परिजन हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस बड़ी मशक्कत के बाद शव को कब्जे में ले सकी। इस मामले में मृतक के भाई लालचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक बच्चा तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम परिजन शव लेकर घर पहुंचे। जिसके बाद परिजन फिर रोने बिलखने लगे। मृतक पांच भाई व बहन में सबसे छोटा था। पिता की करीब पांच साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed