फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Chief minister can come to Pratapgarh next week

अगले सप्ताह प्रतापगढ़ आ सकते हैं मुख्यमंत्री 

Tue, 25 May 2021 07:11 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 25 May 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Chief minister can come to Pratapgarh next week
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीआरडीओ अस्पताल का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के हकीकत खंगालने और तीसरी लहर की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अगले सप्ताह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतापगढ़ आ सकते हैं। मुख्यमंत्री के आने की आहट मिलते ही स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। कोविड अस्पतालों की साफ-सफाई के साथ ही जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को बेहतर इलाज देने के साथ ही रजिस्टर दुरुस्त किया जा रहा है। इधर, अफसरों ने मेडिकल कालेज निर्माण पर अपनी नजरें टिका दी हैं।

विज्ञापन



जिले को मेडिकल कालेज का तोहफा देने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अगले सप्ताह जिले में आने की चर्चा तेज है। कोरोना संक्रमण के प्रभावी उपाय और मरीजों के इलाज की हकीकत खंगालने के साथ ही मुख्यमंत्री निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का जायजा ले सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग के जो अफसर अभी तक फोन नहीं उठाते थे, अब वह फोन करने वालों को काल कर फीडबैक भी ले रहे हैं। कोविड अस्पताल, इमरजेंसी, जिला अस्पताल परिसर की साफ-सफाई के साथ ही अस्पताल में आने वाले मरीजों का रजिस्टर दुरुस्त किया जा रहा है। इधर, मेडिकल के औचक निरीक्षण को लेकर अधिकारी सतर्क हैं। वह निर्माण कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा करने के साथ ही गुणवत्ता भी परख रहे हैं। अफसरों का कहना है कि मुख्यमंत्री मेडिकल कालेज का निरीक्षण कर सकते हैं। 

विज्ञापन

जुलाई 2021 में प्रारंभ होना था पठन-पाठन 

लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने जीआईसी की जनसभा में घोषणा की थी कि मेडिकल कालेज में जुलाई 2021 में एमबीबीएस के नए बैच का शुभारंभ होगा। मेडिकल कालेज में प्राचार्य की तैनाती और शिक्षण कक्षों के निर्माण से शिक्षासत्र प्रारंभ होने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लंबे समय से तैनात सीएमओ की हो सकती है शिकायत 

जिले में लंबे समय से तैनात सीएमओ के तबादले की मांग सीएम के सामने उठ सकती है। कोरोना संक्रमण काल में जिस प्रकार स्वास्थ्य विभाग लापरवाह बना हुआ था, उससे आम जनता की नाराजगी सीएमओ को झेलनी पड़ी थी। ऐसे में सीएमओ लोगों के निशाने पर हैं। कोविड प्रोटोकाल तोड़कर पीड़ित लोग मुख्यमंत्री से अपनी व्यथा प्रकट कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed