फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Chief Justice of the program over two tear lawyer

मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम को लेकर वकील दो फाड़

Tue, 24 Mar 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 24 Mar 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
बुधवार को मुख्य न्यायाधीश डॉ. डीवाई चंद्रचूड़ के कार्यक्रम को लेकर जिले के अधिवक्ता दो फाड़ में बंट गए हैं। जिला बार एसोसिएशन, वकील परिषद और जूबाए का एक गुट न्यायिक अधिकारियों के पक्ष में है जबकि दूसरा गुट का विरोध जारी है। मंगलवार को हड़ताल पर रहने वाले अधिवक्ताओं ने बुधवार को सीजे  के आगमन पर विरोध प्रदर्शन करने की बात कही है।
विज्ञापन


सोमवार को जिला जज उमेशचंद्र श्रीवास्तव के बुलावे पर हुई बैठक में सभी गुटों के अधिवक्ताओं ने 24 और 25 मार्च को हड़ताल स्थगित रखने की सहमति जताई थी। मगर बाहर निकलने के बाद जूबाए के दूसरे गुट में आम राय नहीं बनने के कारण हड़ताल जारी रखने का फैसला ले लिया। मंगलवार को जूबाए अध्यक्ष कमलेश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में उपाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र, गिरीश कुमार मिश्र, राजेंद्र कुमार पाठक सहित कई अधिवक्ताओं ने दीवानी परिसर में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने और मुख्य न्यायमूर्ति के आगमन पर विरोध प्रदर्शन करने के  फैसले से अवगत करा दिया है। इन अधिवक्ताओं का कहना है कि 16 अगस्त 2011 को अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज और आउट लाइन कोर्ट स्थापित करने से संबंधित मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। अधिवक्ताओं की मांग के बाद भी कोई फैसला नहीं हुआ है। इधर, जूबाए (दूसरे गुट) के अध्यक्ष भूपेंद्रनाथ शुक्ला और महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय ने अधिवक्ताओं से हड़ताल स्थगित कर सीजे के  कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed