{"_id":"65932a16e4aaa1145605d51d","slug":"chief-guest-kunda-mla-arrived-at-the-swearing-in-ceremony-of-the-bar-association-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-10087-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कुंडा बार के पदाधिकारियों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कुंडा बार के पदाधिकारियों ने ली शपथ
Tue, 02 Jan 2024 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 02 Jan 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
दि बार एसोसिएशन कुंडा के सपथ ग्रहण समारोह में पदाधिकारी को प्रमाण पत्र देते मुख्य अतिथि पूर्
तहसील सभागार में सोमवार को दि बार एसोशिएसन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। एल्डर कमेटी के चेयरमैन गुरू प्रसाद श्रीवास्तव ने नव निर्वाचित अध्यक्ष शीतला प्रसाद यादव तथा महामंत्री संजय कुमार मिश्र, अनिल यादव के साथ निर्वाचित नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
बतौर मुख्य अतिथि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया ने अधिवक्ता शेड बनाने के लिए विधायक निधि से दस लाख रुपये देने की घोषणा की।
मुख्य स्थायी अधिवक्ता प्रशांत सिंह अटल ने कहा, वकीलों का सबसे बड़ा धर्म न्याय के प्रति एकजुटता के साथ संघर्ष है। अधिवक्ता हनुमान पांडेय,अरविंद त्रिपाठी की अगुवाई में जनसेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह देकर पूर्व मंत्री राजा भइया को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
वहीं आयोजन समिति की ओर से एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, बार कौंसिल के सदस्य प्रशांत सिंह अटल, फतेहपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत श्रीवास्तव तथा लालगंज संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ अधिवक्ता बाबूलाल सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने स्वागत और श्याम पांडेय ने संचालन किया। समारोह में एसडीएम भरतराम यादव विशिष्ट अतिथि रहे। इस मौके पर सुधाकर प्रसाद तिवारी, शीतला प्रसाद केसरवानी, कौशलेश पांडेय, रमाकांत त्रिपाठी, बृजेंद्र मणि त्रिपाठी, दिनेश सिंह आदि मौजूद थे।