{"_id":"669c07aeeace4b22150189e4","slug":"challan-of-11-people-caught-in-arto-office-for-disturbing-peace-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-121094-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: एआरटीओ कार्यालय में पकड़े गए 11 लोगों का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: एआरटीओ कार्यालय में पकड़े गए 11 लोगों का शांतिभंग में चालान
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में शुक्रवार को पकड़े गए 11 लोगों का अंतू पुलिस ने शनिवार को शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। दूसरी ओर कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। काम कराने के लिए महज नौ लोग ही कार्यालय पहुंचे।
आम दिनों में एआरटीओ कार्यालय के अलावा आसपास लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। शनिवार को यहां का नजारा बदला नजर आया। गेट पर तैनात पुलिसकर्मी लोगों से पूछताछ करने के साथ ही कार्य की जानकारी व कागजात देखने के बाद ही भीतर जाने दे रहे थे। इससे कार्यालय में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। कार्यालय के बाहर खुली दुकानों के आसपास भी भीड़ गायब रही। कुछ जनसेवा केंद्र खुले थे, लेकिन शटर उनका भी गिरा था। केवल नौ लोग ही कार्यालय में काम कराने पहुंचे। अंतू थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद शनिवार को सभी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। एआरटीओ चौकी के पुलिसकर्मी कार्यालय जाने वाले लोगों को जांच-पड़ताल के बाद ही प्रवेश देंगे। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
काॅल डिटेल से कर्मचारियों व दलालों के गठजोड़ की खुलेगी पोल
सीआरओ राकेश कुमार गुप्ता व एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह ने शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय में छापा मारकर दलाली करने के आरोप में 11 लोगों को पकड़ा था। उनके खिलाफ एआरटीओ प्रशासन वीके सिंह ने मुकदमा भी दर्ज कराया। कार्यालय में दलाली करने वालों की विभाग के अफसरों व कर्मचारियों से गठजोड़ जगजाहिर है। ऐसे में पुलिस पकड़े गए सभी लोगों के मोबाइल नंबर से होने वाली बातचीत का ब्योरा निकालकर मिलान करेगी, ताकि उनके संपर्क में रहने वाले अफसर संग कर्मचारियों पर भी शिकंजा कसने के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी जा सके। एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह ने बताया दलालों के करीबी विभागीय कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए जांच पड़ताल की जाएगी।