{"_id":"583091474f1c1b5936901b5f","slug":"cenior-citize-did-nt-get-currency-in-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों का चक्कर काट निराश लौटे बुजुर्ग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों का चक्कर काट निराश लौटे बुजुर्ग
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Sat, 19 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने घोषणा की थी कि शनिवार को बैंकों में सिर्फ बुजुर्ग नोट बदलवाएंगे, लेकिन हुआ इसके ठीक विपरीत। जानकारी के बाद बैंकों में बुजुर्ग पहुंचे जरूर, लेकिन भटकने के बाद ज्यादातर को निराश ही लौटना पड़ा। सरकार के ऐलान के बाद भी वरिष्ठ नागरिकों के साथ आम लोग भी नोट बदलवाने के लिए बैंक पहुंच गए थे। रुपये जमा करने और रकम निकालने के लिए बैंक में आने वाले वरिष्ठ नागरिकों को उनके साथ लाइन में लगवा दिया गया। इससे वे दिनभर परेशान रहे। उनके लिए अलग से कोई
काउंटर भी नहीं खोला गया था। कैश की कमी के कारण भी उन्हें परेशान होना पड़ा।
खाली हो गए बेल्हा के बैंक
प्रतापगढ़(ब्यूरो)। जिले के बैंक खाली हो गए हैं। किसी भी बैंक में नगदी नहीं है। इससे लोगों को खासा परेशान होना पड़ रहा है। शनिवार को इक्का-दुक्का जगहों पर ही सीनियर सिटीजन नोट एक्सचेंज कर पाए। आलम यह था कि सीनियर सिटीजन के नाम पर आम लोगों ने भी नोट बदलवा लिए। शहर की अधिकांश शाखाओं में सीनियर सिटीजन के लिए अलग से कोई लाइन देखने को नहीं मिली। इधर मीरा भवन चौराहा स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स में पांच दिन से ग्राहकों को कैश नहीं मिलने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को भी जिले में पांच सौ रुपये के नोट नहीं आने से समस्या जस की तस बनी हुई है।
नोटबंदी के बाद बैंकों से मिलने वाले भुगतान को लेकर शनिवार को भी गतिरोध जारी रहा। अधिकांश बैंकों में कैश खत्म होने के कारण ग्राहकों को निराश होना पड़ा। कुछ बैंकों से दो-दो हजार रुपये के नए नोट ग्राहकों को प्रदान किए, मगर ग्राहक सौ और पचास रुपये के नोट मांग रहे थे। उनका कहना था कि दो हजार रुपये का फुटकर देना वाला कोई नहीं है।