फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cement manufactured by ash, six arrested

राख मिलाकर तैयार कर रहे थे नकली सीमेंट, छह गिरफ्तार

Sat, 07 Apr 2018 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 07 Apr 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
Cement manufactured by ash, six arrested
जांच करके दुकान से बाहर आते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
कुंडा इलाके में एक दुकान पर नामी कंपनियों के सीमेंट पर राख मिलाकर नकली सीमेंट तैयार किया जा रहा था। शुक्रवार रात एसओजी और पुलिस ने छापामारी कर सीमेंट में राख मिला रहे छह मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन लोग फरार हो गए। कार्रवाई के दौरान दुकान संचालक भाग निकला। शनिवार को एसडीएम ने दुकान सीज कर दी। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एसओजी ने कुंडा पुलिस के साथ शुक्रवार रात पूरे धनऊ में छापेमारी की। इस दौरान बाजार में एक सीमेंट, सरिया की दुकान पर सीमेंट में मिलावट का काम चल रहा था। पुलिस ने मौके से छह मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया। दुकान संचालक समेत तीन लोग भाग निकले। रात में दुकान पर दो सिपाही तैनात कर दिए गए। शनिवार को दुकान संचालक के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि वह पूरे कुशाहिल बाजार निवासी संदीप मिश्रा था।
विज्ञापन


उसके साथ काम में दिलीप मिश्रा और शिवलखन मिश्रा का नाम भी प्रकाश में आया। संदीप काफी दिन से अपनी दुकान के पीछे राख और सूखी हुई सीमेंट को पिसवाकर मिलावट करने का काम करता था। बोरियों में छेद करके उसमें कुप्पी से मिलावट की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ग्राहकों को इसे बेच दिया जाता था। सूचना पर शनिवार को एसडीएम सहित एसओजी और स्थानीय पुलिस दुकान पर पहुंची और दुकान में रखी सीमेंट की बोरियों की गिनती करवा कर 808 बोरी एसीसी सीमेंट, 223 बोरी गोल्ड सीमेंट, 124 बोरी परफेक्ट सीमेंट, 142 बोरी जेपी सीमेंट व कई बोरी भारत सीमेंट दुकान में ही सीज कर दी। इसके अलावा एक ट्राली राख और एक ट्रैक्टर ट्राली को भी सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed