फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   celebration of prakashparva

प्रकाशपर्व के रूप में मनी गुरु गोविंद सिंह की जयंती

Thu, 05 Jan 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
celebration of prakashparva
न्यूज

विज्ञापन
सिक्ख धर्म के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह का 350वां जन्मदिवस गुरुवार को प्रकाशपर्व के रूप में धूमधाम से मनाया गया। बाबागंज स्थित गुरुद्वारे में सुबह से ही मत्था टेकने वालों की लंबी भीड़ लगी। दोपहर में लंगर छकने के बाद आयोजित सबद-कीर्तन में महिलाएं और पुरुष उमड़ पड़े। देरशाम तक कार्यक्रम चलता रहा।

सिक्ख समुदाय के संस्थापक गुरुगोविंद सिंह की जयंती गुरुवार को धूमधाम से शहर में मनाई गई। शहर के बाबागंज स्थित गुरुद्वारे को फूल-मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। गुरुद्वारे पर सुबह छह बजे से मत्था टेकने का सिलसिला प्रारंभ हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। दोपहर में आयोजित लंगर छकने के  बाद महिलाओं और पुरुषों ने सबद कीर्तन में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


गुरुद्वारे पर पहुंचने वाले बच्चे, महिलाएं, पुरुष श्रद्धा के साथ मत्था टेकने के बाद ही एक दूसरे से मिलते रहे। कड़ाके  की ठंड होने के बावजूद सिक्ख समुदाय के लोगों मेें आस्था का अटूट संगम देखने को मिला। शबद-कीर्तन में गुरुवाणी के माध्यम से लोगों में आपसी प्रेम को जागृत किया गया। पंजाब के तरन-तारन से आए जत्थे ने सबद-कीर्तन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ेगुरुद्वारे के ज्ञानी अमृत सिंह, दिलीप सिंह ने सबद कीर्तन प्रस्तुत किया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह प्रधान, मंजीत सिंह छाबड़ा, चरनजीत सिंह, गुरुचरन सिंह, परमजीत सिंह, दलजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed