फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   celebration of ganpati in the city

पंडालों में विराजे गणपति, शुरू हुआ पूजन

Tue, 06 Sep 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Tue, 06 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
celebration of ganpati in the city
न्यूज
गणेश चतुर्थी पर प्रतापगढ़ में पंडालों में गणपति विराजमान हो गये। इसी के साथ ही गणेशोत्सव की शुरुआत हो गई। शहर में जगह-जगह पंडालों में श्रीगणेश की मूर्ति की स्थापना का क्रम सोमवार की देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन


मुंबई की तर्ज पर बेल्हा में विघ्न विनाशक श्री गणेश जी की स्थापना को लेकर भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसा उत्साह दुर्गा पूजा पर दिखाई देता है। मालगोदाम रोड, बलीपुर, चौक, श्याम बिहारी गली में गनपति की स्थापना के बाद भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि मांगी।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण की बरही पर हुआ भंडाराः श्रीहनुमान मंदिर चिलबिला में श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बरही के दिन भंडारे का आयोजन किया गया। श्रीकृष्ण को चांदी के पालने में झुलाया गया। महिलाओं ने सोहर गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। मंदिर के महासचिव रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि बरही में सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्थापक संतोष कुमार अपनी टीम के साथ लगे रहे। इस मौके पर श्री किशोर अग्रवाल, रामजी जायसवाल, छेदीलाल, अंजनी कुमार, राजेश, कृष्ण मोहन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed