{"_id":"5b902827867a557eca09006c","slug":"celebrated-teachers-day-in-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
pratapgarh
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। बुधवार को जिलेभर में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी- गैरसरकारी विद्यालयों, सामाजिक संगठनों, सरकारी कार्यालयों में सांस्कृतिक, शिक्षक सम्मान समारोह सहित विविध कार्यक्रम हुए। शिक्षाविद् डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर बच्चों ने गुरू की महत्ता बखानी एवं उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। वक्ताओं ने भी पूर्व राष्ट्रपति डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डाला।
शहर के राजा दिनेश सिंह सभागार में प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी शंभु कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि जिले के 57 शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। आयोजक मंडल द्वारा मुख्य अतिथि डीएम शंभु कुमार एवं विशिष्ट अतिथि सीडीओ राजक मल यादव को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने एक आदर्श शिक्षक के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधीर कुमार सिंह ने व संचालन सदर अध्यक्ष प्रभाकर प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर राम कुमार सिंह,, सुशील कुमार सिंह, रमाशंकर शुक्ल,इंद्रसेन सिंह, सत्य प्रकाश पंाडेय, अनिल पांडेय, राजेश पांडेय, निर्भय सिंह आदि मौजूद रहे। सरस्वती शिशु मंदिर चिलबिला में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य दिग्विजय पांडेय ने आदर्श शिक्षक के गुण के बारे में बताया।
व्यवस्थापक संतोष कुमार सिंह, मुरारीलाल ने शिक्षाविद़् डा. राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डाला। शहर के राजकीय इंटर कालेज में शिक्षक दिवस मनाया गया। डीआईओएस डा. एसपी यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह सहित शिक्षक मौजूद रहे। शहर के बीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में निर्देशिका अलका सिंह ने गुरू के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। संचालन छात्रा आर्या सिंह व अवंतिका ने किया। इस दौरान अर्थव, दक्क्ष रूद्राक्क्ष, अनिकेत, देवांश, समर्थ, वैष्णवी, साक्षी आदि मौजूद रहे। नगर के कटरामेदनीगंज स्थित संगम इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
चित्र पर माल्यार्पण कर शिक्षाविद राधाकृष्णन को याद किया गया। बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लेकर आदर्श शिक्षक के गुण को बताया। प्रबंधक लालमणि सिंह व प्रधानाचार्य संयज शर्मा ने अपने विचार रखे। शहर के बीएसएस एकेडमी में छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। इस दौरान शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रबंधक विनोद सिंह ने कहा कि शिक्षक स्वस्थ्य एवं स्वच्छ समाज का निर्माता है। प्रधानाचार्य जितेंद्र द्विवेदी ने भी शिक्षक दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर आरपी सिंह, नीलम शर्मा, संजू, संगीता, ऊषा, मंजू, नीतू, चंद्रकांता, मानसी, सोनी आदि मौजूद रहीं।
शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। प्रबंधक संजीव सिंह व प्रधानाचार्य धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने डा. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रीति मिश्रा, विनोद कुमार पांडेय, रेखा श्रीवास्तव, ओपी तिवारी आदि मौजूद रहे। इसी तरह राजकीय बालिका इंटर कालेज बरहदा रानीगंज में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य डा. विंध्याचल सिंह ने शिक्षाविद् डा. सर्व पल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक स्वस्थ्य एवं आदर्श समाज का निर्माता है।
समाज के प्रति एक शिक्षक की क्या जिम्मेदारी है, उसे कभी नहीं भूलना चाहिए। इस अवसर पर कुसुम मौर्या, डा.राजमणि यादव, किरण पांडेय ने भी अपने विचार रखे। इसी तरह रोटरी क्लब प्रतापगढ़ सेंट्रल द्वारा शिक्षक दिवस पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोगापुर में मनाया गया। अध्यक्षता कौशल्या यादव ने किया। पं. रमाकांत त्रिपाठी बालिका संस्कृत महाविद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रबंधक ओम प्र्रकाश त्रिपाठी ने डा. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सुनील कुमार शुक्ल, शशी त्रिपाठी, अभिषेक शुक्ल, अविनाश शुक्ल, सुमन यादव, रेखा यादव आदि मौजूद रहे। मॉडल स्कूल डोमीपुर भुवालपुर में प्रधानाध्यापक नीलम सिंह ने शिक्षकों को पुरस्कृत किया।
शिक्षक दिवस पर आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता