फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   celebrate independece day

धूमधाम से मनाया गया 70वां स्वतंत्रता दिवस

Wed, 17 Aug 2016 12:05 AM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
celebrate independece day
अपराध
 जिले में सोमवार को 70वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों, कार्यालयों में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। कलेक्ट्रेट में हुए मुख्य कार्यक्रम में डीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह के झंडारोहण करते ही पूरा परिसर राष्ट्रगान से गूंज उठा। पुलिस लाइन में एसपी एमपी वर्मा के ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज और देश की प्रगति ही सच्चे मायने में आजादी है। उन्होंने कहा कि उपलब्धियों पर जहां हमें गर्व करना चाहिए, वहीं कमियों का आत्मचिंतन भी करना चाहिए। उन्होंने जिले के 23 गांवों के खुले में शौच से मुक्त होेने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि सभ्य समाज के  लिए खुले में शौच जाना कितनी शर्मिन्दगी की बात है। इस मौके पर तीन प्रधानों को सम्मानित किया गया। रुक-रुककर हो रही बरसात से पूरा कलेक्ट्रेट परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया था। इस मौके पर सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह, सीआरओ रामसिंह वर्मा, एडीएम पुनीत शुक्ला, एसओसी बीडी पांडेय, विवेक उपाध्याय, रोशनलाल उमरवैश्य, केडी त्रिपाठी, विश्वनाथ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। स्कूली बच्चों ने बैंडबाजे के साथ निकाली ।
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

 शिक्षण संस्थानों में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सुबह दस बजे तिरंगा फहराते ही बच्चों के मुख से जन गण मन.... के स्वर फूट पड़े। देशभक्ति से ओत- प्रोत वीएस मेमोरियल के नन्हे बच्चों ने बैंडबाजे के साथ शहर में प्रभात फेरी निकाली। बैंडबाजे से निकलने वाली धुन ‘सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा’ ‘अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं....’ के साथ बच्चे झूमते रहे। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यालय पर फहराया गया तिरंगा
स्वाधीनता दिवस पर जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र ने कार्यालय पर झण्डारोहण किया। उन्होंने को भारत मां के अमर सपूतों को नमन करते हुए कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी से एहसास कराया। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी नेे ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान में भाग लिया।

व्यापारियों ने अमर शहीदों को किया नमन
प्रतापगढ़। उप्र उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष राम शंकर सिंह ने ध्वजारोहण किया। पंजाबी मार्केट स्थित सुभाष पार्क में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह छाबड़ा, महामंत्री राजेंद्र कुमार केसरवानी, प्रकाश चंद्र खण्डेलवाल, रामेश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहे।

बाबागंज पार्क में हुआ झंडारोहण
गुडमार्निंग क्लब और पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में बाबागंज स्थित पार्क  में मदनलाल खण्डेलवाल ने ध्वजारोहण किया। एकत्रित हुए लोगों ने 70वीं वर्षगांठ पर भ्रष्टाचार और कुरीतियों से लड़ने का संकल्प लिया। इधर पंतजलि योग समिति ने शहीद उद्यान पार्क में झंडारोहण कर भारत मां के  अमर सपूतों को याद किया।


बंदियों ने प्रस्तुत किया कार्यक्रम
स्वतंत्रता दिवस की धूम जिला कारागार में भी धूमधाम से मनाया गया। जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय के ध्वजारोहण किया। बंदियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का दिलजीत लिया। इस मौके पर जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर विजय कुमार शुक्ला, विजय कुमार गौतम, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed