फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   cdo take action against anganbadi activist

हड़ताली कार्यकत्रियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Tue, 27 Sep 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Tue, 27 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
cdo take action against anganbadi activist
न्‍यूूज
हौसला पोषण मिशन और राज्य पोषण मिशन की योजनाओं का क्रियान्वयन ठीक ढंग से नहीं होेने से नाराज सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह ने हड़ताली कार्यकत्रियों के खिलाफ कार्रावाई करने का निर्देश डीपीओ को दिया है। 16 अक्तूबर को आयोजित वजन दिवस पूरी तरह सफल बनाने का आह्वान किया है। इधर कचहरी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने धरना-प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की ।
विज्ञापन


मंगलवार को विकास भवन में जिला पोषण समिति की बैठक में सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह ने सीडीपीओ को निर्देश दिया कि राज्य पोषण मिशन के योजनाओं की फोटोग्राफी अवश्य की जाय। उन्होंने 16 अक्तूबर को होने वाले वजन दिवस को पूरी तरह सफल बनाने का आह्वान किया गया। सीडीओ ने डीपीओ संतोष कुमार श्रीवास्तव से हड़ताल पर रहने वाली कार्यकत्रियों को चिंहित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीपीओ ने बताया कि 126 कार्यकत्रियों को नोटिस जारी की जा चुकी है। इधर कचहरी में बड़ी संख्या में जमी कार्यकत्रियों ने धरना-प्रदर्शन कर कहा है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती है, तब तक आन्दोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


नतीजे की नहीं कोई परवाह, हड़ताल जारी
लालगंज(ब्यूरो)। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में कार्यकत्रियाें ने विभिन्न मांगों को लेकर स्थानीय विकास खंड कार्यालय में प्रदर्शन किया। विभिन्न मांगों के साथ राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर मंगलवार को जोरदार नारेबाजी के करते दर्जनाें कार्यकत्रियां ब्लाक पहुंची। इनका कहना था कि शासन द्वारा उनकी मांग शीघ्र नहीं मानी गई तो जोरदार आंदोलन होगा।  इस मौके पर जिलाध्यक्ष माधुरी सिंह, ब्लाक अध्यक्ष दुइजा देवी, कुसुम देवी, अमरावती, मंजू देवी शुक्ला, प्रतिभा सिंह, ऊषा जायसवाल, शकुंतला श्रीवास्तव, कंचन मिश्रा, रेखा सिंह, प्रेमा देवी, रामकली, राजेश्वरी देवी, सुशीला देवी, सरोज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed