{"_id":"5749e3ef4f1c1b2f2d693814","slug":"cbse-result-pratapgarh-10th","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई दसवीं में सब पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई दसवीं में सब पास
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 29 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
education
सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में कोई भी बच्चा फेल नहीं हुआ। होम बोर्ड की परीक्षा में अधिकांश छात्र-छात्राएं शत-प्रतिशत भरांक हासिल करने में सफल रहे। दोपहर करीब दो बजे वेबसाइट पर रिजल्ट तो दिखने लगा, मगर खुलने में काफी वक्त लेने से बच्चों को प्रिंट अंकपत्र की प्रति लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शनिवार को दसवीं का परिणाम जारी कर दिया। जिले के आठ स्कूलों में सभी बच्चों ने होम बोर्ड की परीक्षा दी थी। दसवीं के परिणाम ने सभी बच्चों को खुश कर दिया। परिणाम की खास बात यह रही कि किसी भी स्कूल का कोई भी बच्चा अनुत्तीर्ण नहीं हुआ है।
अधिकांश परीक्षार्थियों ने शत-प्रतिशत भरांक हासिल करने में सफलता अर्जित की है। शहर के न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आत्रेय एकेडमी और डाल्फिन स्कूल में रिजल्ट देखने के लिए पहले से जमा बच्चों को दो बजने का इंतजार था। सीबीएसई बोर्ड ने दोपहर दो बजे रिजल्ट घोषित कर दिया, मगर घंटों प्रयास के बाद परीक्षार्थियों को कंप्यूटर पर रिजल्ट देखने को मिला। सर्वर डाउन होेने के कारण स्कूल, साइबर कैफे के कंप्यूटर से रिजल्ट नहीं निकल रहा था। बच्चों की बेचैनी का आलम यह था कि कभी मोबाइल तो कभी लैपटाप पर रिजल्ट देखने का प्रयास करते रहे। मगर वेबसाइट नहीं खुलने के कारण घंटों जूझना पड़ा। करीब सवा तीन बजे वेबसाइट खुलते ही रिजल्ट की प्रतियां मिलने लगीं।
हाईस्कूल की परीक्षा होम बोर्ड से होने के कारण अधिकांश बच्चे शत-प्रतिशत भरांक हासिल करने में सफल रहे। तीन विषय में फेल होने वाले परीक्षार्थियों को इंप्रूवमेंट परीक्षा में बैठने की छूट है। जुलाई में होने वाली परीक्षा में यह छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसके पहले वह कक्षा ग्यारह में दाखिला ले सकते हैं।