फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   CBI interrogated villagers in Hathigwan police station

Pratapgarh News: हथिगवां थाने में सीबीआई ने ग्रामीणों से की पूछताछ

Sat, 21 Oct 2023 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 21 Oct 2023 09:22 PM IST
विज्ञापन
CBI interrogated villagers in Hathigwan police station
हथिगवां के बलीपुर में 2 मार्च 2013 को हुए तिहरे हत्याकांड की दोबारा जांच करने आई सीबीआई की टीम ने बलीपुर के कुछ ग्रामीणों से पूछताछ की और अभिलेख देखे। तीन दिनों तक जांच-पड़ताल करने के बाद टीम दिल्ली रवाना हो गई।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार सीबीआई के सदस्य ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान यह सवाल करते रहे कि जब तत्कालीन प्रधान नन्हें यादव को कुंडा सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया था, तब किन लोगों ने शव को घर तक पहुंचाया। क्योंकि पुलिस को यह मालूम था कि शव घर पहुंचने पर बवाल हो सकता था। उसे शव कब्जे में लेना चाहिए था।
विज्ञापन

तिहरे हत्याकांड में मारे गए सीओ जिलाउल हक की पत्नी परवीन आजाद की प्रार्थना के बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दस वर्ष बाद बलीपुर कांड की जांच करने पहुंची सीबीआई टीम ने शुक्रवार को बलीपुर में घटनास्थल देखा। हर बिंदुओं पर छानबीन के बाद घटनास्थल का वीडियो बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम बलीपुर से निकली सीबीआई हथिगवां थाने पहुंची। करीब तीन घंटे तक रुककर बलीपुर से बुलाए गए चार ग्रामीणों से पूछताछ करती रही। घटना में प्रयुक्त असलहों की जांच की रिपोर्ट देखी। इससे पहले भी दो ग्रामीणों से और घटना के समय सीओ को छोड़कर भागे इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिसकर्मियों से पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed