{"_id":"5d4487538ebc3e6cdf2c974e","slug":"cattle-imprisoned-in-ggic-till-15-hours-pratapgarh-news-ald251187148","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजीआईसी में 15 घंटे कैद रहे मवेशी, पुलिस ने ताला तोड़ छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजीआईसी में 15 घंटे कैद रहे मवेशी, पुलिस ने ताला तोड़ छुड़ाया
विज्ञापन
सांगीपुर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में ग्रामीणों द्वारा बंद किये गये आवारा पशु।
- फोटो : PRATAPGARH
जीजीआईसी में 15 घंटे कैद रहे मवेशी, पुलिस ने ताला तोड़ छुड़ाया
गेट में ताला बंद होने पर तमाशबीन खड़ी रहीं छात्राएं
सांगीपुर के राजकीय बालिका इंटर कालेज की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
घुइसरनाथ धाम। फसलों को बचाने के लिए ग्रामीणों ने आवारा मवेशियों को जीजीआईसी में कैद कर गेट पर ताला जड़ दिया। पंद्रह घंटे बाद पहुंची पुलिस ने भूखे प्यास से तड़प रहे मवेशियों को कैद से मुक्त कराया। गेट पर ताला बंद होने के चलते छात्राएं तमाशबीन बनीं रही। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की तहरीर दी गई है।
सांगीपुर के शुकुलपुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में गुरुवार की शाम फसलों की बर्बादी से परेशान ग्रामीणों ने गेट का ताला तोडक़र आवारा मवेशियों को परिसर में भर दिया। दर्जनों मवेशियों को विद्यालय में कैद कर ग्रामीणों ने गेटे पर ताला जड़ दिया। गेट पर ताला बंद कर ग्रामीण अपने घर चले गए। शुक्रवार की सुबह सात बजे शिक्षिका व छात्राएं जीजीआईसी पहुंची तो गेट पर ताला बंद देख भौचक हो गई। बाउंड्री वाल के अंदर देख तो समूचे परिसर में मवेशी भरे पड़े थे। जिस पर स्कूल में मवेशियों के कैद होने की सूचना पुलिस व प्रशासन को दी गई। जानकारी पर पुलिस व राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे और गेट की चाभी खोजने लगे। लेकिन ग्रामीणों ने चाभी देने से इंकार करते हुए आवारा मवेशियों को गौशाला में भेजने की मांग करने लगे। इसको लेकर घंटों हंगामा होता रहा, जिससे छात्रांए गेट के बाहर तमाशबीन खड़ी रहीं। काफी देर इंतजार के बाद भी स्कूल से मवेशी नहीं निकाले गए तो छात्राएं वापस लौट गई। कोई रास्ता नहीं निकलता देख पुलिस ने गेट का ताला जबरन तोडक़र पंद्रह घंटे से भूख प्यास से बेहाल मवेशियों को परिसर से बाहर कराया। प्रधानाचार्या सरिता शुक्ला ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

सांगीपुर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पहुंची छात्राएं गेट खुलने की प्रतीक्षा में खड़ी।- फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन