फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case registered in case of robbery of jewelery from jeweler, four teams formed

Pratapgarh News: सराफ से जेवरात लूटने के मामले में केस दर्ज, चार टीमें गठित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Case registered in case of robbery of jewelery from jeweler, four teams formed
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अवसानगंज बाजार में सराफ से लाखों रुपये के जेवरात लूटने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना का खुलासा करने के लिए स्वाट टीम समेत पुलिस की चार टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी डॉ. अनिल कुमार बदमाशों की धरपकड़ के लिए रात भर कांबिंग कराते रहे। घटनाओं को अंजाम देने वालों से लगातार हो रही पुलिस मुठभेड़ भी लूट, छिनैती रोकने में नाकाम है।
विज्ञापन

बिहार प्रांत निवासी रमेश सोनी अवसानगंज बाजार में मकान बनाकर 15 साल से रहते हैं। घर से करीब सौ मीटर दूर आभूषण की दुकान खोल रखी है।
सोमवार की रात दुकान बंद कर पैदल ही घर लौटते समय दो बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे। रमेश की पिटाई करते हुए जेवरात से भरा बैग छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाश फायरिंग करने लगे। शोर शराबा सुनकर बाजार के लोग दौड़े। बदमाश बैग छीनकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैग में करीब सात किलो चांदी व 70 ग्राम सोने के आभूषण थे। मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में नाकाम रही। रात में ही भागकर एसपी डॉ. अनिल कुमार पहुंचे। उन्होंने छानबीन के बाद बदमाशों को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की, जो मंगलवार को भी अवसानगंज बाजार से लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालती रहीं। हालांकि घटना के दूसरे दिन भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल सकी।

सराफ की तहरीर पर पुलिस ने चार लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लोगों का कहना है कि अपराधों में कमी लाने के लिए पुलिस की लगातार बदमाशों से मुठभेड़ हो रही है लेकिन अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। कुछ बदमाश चिह्नित भी हो गए हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed