{"_id":"648dd4b809e4bfb8f0057fb4","slug":"case-on-two-in-deadly-attack-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-476-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जानलेवा हमले में दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जानलेवा हमले में दो पर केस
Sat, 17 Jun 2023 09:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 17 Jun 2023 09:13 PM IST
विज्ञापन
संडवाचंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के पूरे अंती निवासी सतवंत सिंह यादव की अपने गांव के ही जितेंद्र यादव से पुरानी रंजिश चल रही है। 21 मई की शाम सतवंत अपने मुर्गी फार्म पर जा रहे थे। तभी रास्ते में जितेंद्र ने अपने एक साथी के साथ उसे गोली मार दी थी। पीड़ित के भाई बलवंत यादव की तहरीर पर अंतू पुलिस ने शुक्रवार को जितेंद्र व एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया।
..........
नहीं सहना अब अत्याचार, शक्ति दीदी आपके द्वार
270 चौपाल लगाकर 4585 महिलाओं को किया जागरुक
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगने वाली चौपाल में नहीं सहना अब अत्याचार, शक्ति दीदी आपके द्वार की आवाज गूंज रही है। अब तक जिले में 270 चौपालों में 4585 महिलाओं को जागरुक करने के साथ ही 900 शिकायतों का निस्तारण किया गया है।
शनिवार को लीलापुर के फूलपुर और कोहंडौर थाना क्षेत्र के पंडरीपाल प्राथमिक विद्यालय में पुलिस ने चौपाल लगाई। इसमें आईं महिलाओं को जागरुक करते हुए आरक्षियों ने बताया कि आपकी जो भी समस्या है, सीधे हमें बताएं। किसी बिचौलिये की जरूरत नहीं है। बैंक में जाए तो जमा, निकासी पर्ची किसी परिचित या बैंक कर्मी से ही भरवाएं। किसी के साथ कोई भी ओटीपी शेयर न करें। किसी भी व्यक्ति पर संदेह होने पर तत्काल 112 डायल करें। अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने बताया कि गांवों में चौपाल लगाने का यह अभियान 30 जून तक चलेगा।