फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case filed against unknown person in murder of woman

Pratapgarh News: महिला की हत्या में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा, तीसरे दिन हुआ अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Case filed against unknown person in murder of woman
सांगीपुर में महिला की हत्या को लेकर अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। परिजनों ने तीसरे दिन मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सांगीपुर थाना के पूरे जोधीराम तिवारी बूबूपुर में 31 जनवरी को सीता वर्मा खेत में घास काटने गई थीं। इस दौरान गला रेतकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव बृहस्पतिवार की देर शाम घर पहुंचा। तीसरे दिन शुक्रवार को परिजनों ने शव का गांव में ही अंतिम संस्कार किया। मामले में पति रामेश्वर वर्मा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है। सांगीपुर थानाध्यक्ष विवेक मिश्र का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed