{"_id":"64c2bf614f29af0c4a0cb184","slug":"case-filed-against-two-for-looting-the-whole-family-by-feeding-them-laddoos-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-2218-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पूरे परिवार को नशीला लड्डू खिलाकर लूटपाट के मामले में दो पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पूरे परिवार को नशीला लड्डू खिलाकर लूटपाट के मामले में दो पर मुकदमा दर्ज
Fri, 28 Jul 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
ग्रह दोष दूर करने के बहाने एक ही परिवार के छह लोगों को जहरखुरानी का शिकार बनाने के मामले में पुलिस ने दो लोगो के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। घटना की सूचना पर दिल्ली से आए बड़े बेटे की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। शिकार हुए सभी लोगों का अभी उपचार चल रहा है। डाॅक्टरों ने हालत में सुधार बताया है।
महेशगंज थाना क्षेत्र के गरीबपुर गांव में बुधवार को हुई घटना में पीड़ित परिवार के बड़े बेटे राम करन पुत्र शिव मूरत की तहरीर पर महेशगंज पुलिस ने घनश्याम और उसके भाई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित परिवार के सभी लोग अभी मेडिकल कालेज प्रतापगढ़ में भर्ती है। एसओ महेशगंज प्रमोद सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, बहुत जल्द आरोपी की गिरफ्तारी हो जाएगी।