फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case filed against three including a woman who grabbed money and jewelery after getting married

Pratapgarh News: शादी कर पैसा और आभूषण हड़पने वाली महिला समेत तीन पर मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Case filed against three including a woman who grabbed money and jewelery after getting married
शादी करके पैसा और आभूषण हड़पने वाली महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ पीड़ित की शिकायत पर एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के ऊगापुर गांव निवासी सत्येंद्र कुमार पांडेय ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी पत्नी की 12 जनवरी 2023 को प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। एक बच्चा पहले से था। बच्चे की देखभाल के लिए परिवार के लोगों की सहमति पर प्रयागराज के होलागढ़ थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गोड़वा निवासी लक्ष्मीकांत पांडेय ने अपनी बेटी पूजा को अविवाहित बताकर कुंडा के एक मंदिर में शादी कर दी। आरोप लगाया है कि शादी के कुछ दिन बाद उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। आलमारी में रखे 70 हजार रुपये, करीब तीन लाख रुपये के जेवर गायब हो गए। पूछने पर पत्नी, उसके भाई और पिता ने दहेज उत्पीड़न का फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। बाद में पता चला कि आरोपियों ने पहले भी पूजा का नाम बदलकर दो शादियां की थी। कुछ दिन में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा लिखाकर उन लोगों से मोटी रकम वसूल की। आरोप है कि पूजा के कई नाम से आधार कार्ड है। वह नाम बदल कर नया शिकार बनाती है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पूजा, उसके पिता लक्ष्मीकांत पांडेय, भाई शिवम पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी व साजिश समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed