{"_id":"671d5e45cb1119157f031628","slug":"case-filed-against-steno-and-postman-for-demanding-bribe-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-127289-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: रिश्वत मांगने के आरोप में स्टेनो और पोस्टमैन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: रिश्वत मांगने के आरोप में स्टेनो और पोस्टमैन पर मुकदमा
Sun, 27 Oct 2024 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सकीय अवकाश से लौटने के बाद उप डाकघर अफीम कोठी में तैनात डाकसेवक से प्रवर डाक अधीक्षक के स्टेनो ने दोबारा ज्वाइन कराने के लिए 30 हजार रुपये मांगे थे। रकम मोहनगंज के पोस्टमैन के जरिये पहुंचनी थी। शुक्रवार को सीबीआई की टीम दोनों को गिरफ्तार कर लखनऊ ले गई। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जनपद के नागल पीपा निवासी मोहित की शिकायत पर लखनऊ के सीबीआई एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। उनका कहना है कि छोटा भाई राहुल अफीम कोठी उप डाकघर में डाक सेवक के पद पर कार्यरत है। एक सितंबर 2024 को अस्वस्थ होने पर चिकित्सा अवकाश पर चला गया। 21 अक्तूबर को वह अपने भाई के साथ ज्वाइन कराने पहुंचा लेकिन निरीक्षक डाकघर ने अनुमति नहीं दी।
दोनों 23 अक्तूबर को प्रवर डाक अधीक्षक से मिलने पहुंचे। उनके न मिलने पर स्टेनो राघवेंद्र प्रताप ओझा और डाककर्मी अनिल शुक्ला मिले। स्टेनो ने 30 हजार रुपये रिश्वत मांगी, जिसे अनिल शुक्ला को देने को कहा। रुपये न देने पर राहुल के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। मोहित ने रिश्वत न देकर सीबीआई के एसीबी में शिकायत की। इसके बाद सीबीआई की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
रंगेहाथ पकड़ा था रिश्वत लेते
योजनाबद्ध तरीके से सीबीआई की टीम राहुल को लेकर मोहनगंज बाजार पहुंची। वहां पोस्टमैन को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि रिश्वत का पैसा वह स्टेनो को देगा।