फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case filed against four people including a doctor in the case of death of a pregnant woman after six months

Pratapgarh News: छह माह बाद प्रसूता की मौत के मामले में डॉक्टर समेत चार पर मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Case filed against four people including a doctor in the case of death of a pregnant woman after six months
प्रसूता की मौत के मामले में छह माह बाद कोर्ट के आदेश पर गौरा सीएचसी के डॉक्टर समेत छह कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

फतनपुर क्षेत्र के नरायनपुर खुर्द निवासी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी ऊषा देवी छह माह पहले गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया लेकिन चिकित्सकों की लापरवाही के चलते प्रसूता की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा काटा।

पति ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी के निर्देश पर फतनपुर पुलिस ने गांव की आशा निर्मला देवी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा के चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव तिवारी, स्टाफ नर्स ज्योति और गीता देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फतनपुर एसओ राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित ने घूस मांगने और लापरवाही पूर्ण इलाज करने का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed