{"_id":"5d5063ae8ebc3e6cb47b4314","slug":"case-filed-against-four-people-for-assault-on-advocate-pratapgarh-news-ald2519720103","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन
crime
पुरानी रंजिश को लेकर अधिवक्ता पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज क िया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। उधर, घटना के बाद अस्पताल में अभद्रता से नाराज डाक्टर रविवार को तीसरे दिन भी अस्पताल नहीं आए।
रानीगंज थाना क्षेत्र के जमुनीपुर निवासी अधिवक्ता जयेंद्रनाथ उपाध्याय शुक्रवार की सुबह रानीगंज तहसील जा रहे थे। पुरानी रंजिश के चलते दांदूपुर मोड़ पर गांव के ही मंटू दूबे समेत चार लोगों ने घेराबंदी कर उन पर हमला कर दिया। भीड़ जुटते देख आरोपी फरार हो गए। राहगीरों ने घायल अधिवक्ता को अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर तहसील से पहुंचे वकीलों ने तहसील में हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने डाक्टरों के साथ अभद्रता कर दी। कुछ सीनियर अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप के बाद घायल अधिवक्ता का मेडिकल हुआ। पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर रानीगंज पुलिस ने आरोपी मंटू दूबे समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है।
ड्यूटी छोड़कर घर गए डॉक्टर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों के हंगामे व अभद्र व्यवहार से दुखी डाक्टर जलालुद्दीन व डाक्टर राजीव द्विवेदी अस्पताल छोड़कर घर चले गए। तीन दिन बीत जाने के बाद भी अस्पताल नहीं लौटे। इससे मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। इमरजेंसी ड्यूटी लगाने को लेकर सीएचसी अधीक्षक भी हैरान दिख रहे हैं।