{"_id":"68851351cb0d78f45408a22c","slug":"case-filed-against-dumper-driver-who-crushed-friends-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1021-144369-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दोस्तों को कुचलने वाले डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दोस्तों को कुचलने वाले डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
संडवा चंद्रिका। प्रतापगढ़-मुसाफिरखाना राजमार्ग पर सीमेंट लदे डंपर से कुचलकर दो दोस्तों की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इधर शनिवार को मृत युवकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
अंतू इलाके के लोहियानगर बाजार में शुक्रवार की शाम ओवरटेक करते समय डंपर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक आदित्य कुमार विश्वकर्मा के पिता की तहरीर पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने की धारा में अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के पिता मनोज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा आदित्य विश्वकर्मा गांव के ही अपने दोस्त सुरेश वर्मा के साथ बाइक से अमेठी से घर आ रहा था।
रास्ते में प्रतापगढ़-मुसाफिर खाना हाईवे पर लोहिया नगर में डंपर के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। थानाध्यक्ष अंतू आनंदपाल सिंह ने बताया कि पुलिस दुर्घटना का मुकदमा पंजीकृत करके वाहन को कब्जे में लिया है। जांच जारी है।