{"_id":"64d4fcbd46d10c77de065ad1","slug":"case-filed-against-29-people-in-barai-bandhwa-ruckus-case-pratapgarh-news-c-3-roh1026-196331-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बरई बंधवा बवाल मामले में 29 लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बरई बंधवा बवाल मामले में 29 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Thu, 10 Aug 2023 08:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 10 Aug 2023 08:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर दो गुट में हुआ था हंगामा, फायरिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। बरई बंधवा गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट, पथराव और फायरिंग मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के 29 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से गांव में तनाव बना है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात की गई है।
करारी कोतवाली क्षेत्र के बरई बंधवा गांव में पंचायत चुनाव को लेकर खलीक अहमद उर्फ निक्के व बहार मियां में कई बार बवाल हो चुका है। बुधवार को चुनाव की रंजिश को लेकर फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आए गए थे। मारपीट, पथराव के साथ तमंचे से फायरिंग की गई। घटना में चार लोगो को गंभीर चोट आई। पुलिस ने एक पक्ष जमील अहमद की तहरीर पर मो. कामिल, एकलाख, नौलाख, निराले,महमूद, माशूक़, मशरूर, मदोद, कैफ, गुलाब अहमद, कादिर, रज्जाक, व कादिर पुत्र गुलाब समेत 14 लोगों क़े खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जबकि दूसरे पक्ष कामिल की तहरीर पर जमशेद, शहनशाह, जीशान, सद्दाम, रेहान, अतीक उर्फ़ सच्चे, खलीक उर्फ़ निक्के, आमिर, सावेद, मतलूब, महबूब, फरहान, सलिम, अदनान व मो. असद के खिलाफ आदि के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्ष के नौ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
एक महीने पूर्व भी हुई थी मारपीट
करारी। बरई बंधवा में खलीक अहमद गुट के जमशेद की बकरी एक महीने पूर्व चोरी हो गई थी। जमशेद ने बहार गुट के जिया पर चोरी का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर सात जुलाई शुक्लन का पूरा बाजार में जमशेद और जिया मारपीट हुई थी। दोनों पक्ष से दर्जनों लोग मौके पर लाठी डंडा लेकर पहुंच गए थे। सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने हालत को संभाल लिया था। पुलिस ने दोनों पक्ष से क्रास केस दर्ज किया था। पुलिस ने खलीक गुट के 15 और बहार गुट के 20 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। अब तक नौ संदिग्ध लोग हिरासत में लिए गए हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।-गणेश प्रसाद, इंस्पेक्टर करारी