फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case against JE and contractor in case of girl's death due to electric shock

Pratapgarh News: करंट से बालिका की मौत के मामले में जेई और ठेकेदार पर मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Case against JE and contractor in case of girl's death due to electric shock
रानीगंज के मुआर अधारगंज में सोमवार की शाम घर के बाहर खेलते समय बिजली के पोल के स्टेवायर में करंट की चपेट में आने से मासूम बालिका के मौत के मामले में पुलिस ने जेई व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कार्रवाई के बाद परिजनों ने मृतका के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के मुआर अधारगंज निवासी विनोद कुमार पटेल की तीन वर्षीय पुत्री आयुषी सोमवार को घर से कुछ दूर स्थित शहतूत के पेड़ के नीचे खेल रही थी। जहां पर विद्युत पोल में लगे स्टे तार में पहले से ही करंट उतरा हुआ था। उसकी चपेट में आने से आयुषी की मौत गई थी। सोमवार को ही शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। इस मामले में पुलिस ने मृतका के चाचा बिंद्रेश पटेल की तहरीर पर देर शाम इलाके के अवर अभियंता व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। परिजनों ने दोनों को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मुंबई से मंगलवार की शाम आयुषी के पिता भी घर पहुंचे। कुछ देर बाद परिजनों ने शव को सई नदी के किनारे दफन कर दिया। रानीगंज थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed