{"_id":"5b7c464242c792464c73d700","slug":"car-crash-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से पलटी कार, युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से पलटी कार, युवक की मौत, साथी घायल
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा इलाके में मंगलवार को इलाहाबाद की तरफ से लखनऊ जा रही कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कार सड़क किनारे पलट गई। आसपास के लोगों ने ट्रक को रोक लिया और चालक को बैठा लिया। इसके बाद कार में फंसे दो लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें एक युवक की मौत हो चुकी थी। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल था। उसे अस्पताल ले जाया गया।
इलाहाबाद जनपद के कीडगंज चौखंडी निवासी नरेंद्र पांडेय (30) पुत्र दूधनाथ पांडेय अपने साथी नैनी मामा भांजा तालाब रुद्रा इन्क्लेव निवासी सिद्धार्थ जैन (28) पुत्र पदुम कुमार जैन के साथ कार से लखनऊ की तरफ जा रहे थे। कुंडा कोतवाली के शेखपुर आशिक चौराहे के पास सामने से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित होकर पलट गई। आसपास के लोगों ने ट्रक को रोक लिया और ड्राइवर को बैठाकर पुलिस को सूचना दी। उधर, कार में मौजूद दोनों लोगों को बाहर निकाला। जब तक एम्बुलेंस और पुलिस आती तब तक नरेंद्र पांडेय की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को सीएचसी कुंडा ले गए, जहां चिकित्सकों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया और सिद्धार्थ का इलाज शुरू कर दिया। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी और शव को कोतवाली ले आए। दोपहर में परिजन पहुंचे तो शव देख बिलख पड़े। पुलिस ने उनके आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घायल सिद्धार्थ को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।