फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   capture on the proposed land for the police station

थाने के लिए प्रस्तावित जमीन पर कर लिया कब्जा

Fri, 05 Jul 2019 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
capture on the proposed land for the police station
थाने के लिए प्रस्तावित जमीन पर कर लिया कब्जा
विज्ञापन

धार्मिक स्थल बनाकर उन्माद फैलाने का आरोप, दस लोगों पर एफआईआर
एसडीएम ने लापरवाही मिलने पर लेखपाल को किया निलंबित
लालगंज (ब्यूरो)। लीलापुर थाने के नाम प्रस्तावित जमीन पर धार्मिक स्थल का निर्माण शुरू करने के आरोप में दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में लापरवाही सामने आने पर एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है।

लालगंज कोतवाली के लीलापुर में लोनी नदी के पुल के समीप थाने के निर्माण को लेकर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। यहां प्रस्तावित लीलापुर थाना के नाम से पुलिस विभाग ने बोर्ड भी लगा रखा है। आरोप है कि थाने के नाम आवंटित जमीन पर धार्मिक स्थल बनाने के नाम पर पड़ोसी गांव खरगपुर के कमरुद्दीन, लियाकत, शब्बीर, शौकत, वसीम, मुशर्रफ, हकीब, मारूफ, नसीम व घरौरा के मुस्ताक अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया है। आरोपियों के इस कार्य से इलाके में धार्मिक उन्माद का खतरा पैदा हो गया है। मामले में कोतवाल मनोज कुमार तिवारी की तहरीर पर सभी आरोपियों खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शिकायत पर एसडीएम लालगंज मोहनलाल गुप्ता भी मौके पर जांच करने पहुंचे थे, जिसमें क्षेत्रीय लेखपाल की लापरवाही पाए जाने पर उसको निलंबित करते हुए थाने के नाम प्रस्तावित जमीन पर अतिक्रमण करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed