{"_id":"589b556d4f1c1bc05537a47c","slug":"camel-rally-for-awareness","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंट रैली निकाल कर रहे जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंट रैली निकाल कर रहे जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 08 Feb 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। लालगंज में जिलाधिकारी के निर्देश पर ऊंट रैली एवं आंगनबाड़ी पदयात्रा निकाल कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। डीजे संग निकली रैली में शामिल ऊंट व छात्रों तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के हुजूम को देखने के लिए लोग घरों के बाहर निकल आए। ब्लाक मुख्यालय पर गोष्ठी का आयोजन कर शत-प्रतिशत संकल्प दिलाया गया।
आगामी 23 फरवरी को रामपुर खास समेत जिले में चौथे चरण का मतदान मतदान होना है। मतदान से कोई वंचित न रह जाए इसके लिए जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने पूरी ताकत झोंक रखी है। लालगंज में बुधवार को रैली, पदयात्रा व गोष्ठी का आयोजित की गई। नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित गोष्ठी में जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान से लोकतंत्र को मजबूती मिला करती है। उन्होने कहा कि कभी कभी ऐसा मामला सामने आता है जब लोग मतदान का बहिष्कार करने की बात कहते हैं। जबकि मताधिकार सभी का मौलिक अधिकार है और इसका प्रयोग करने सभी को मतदान केंद्र तक जाना चाहिए।
यहंा जुटे लोगों को जिलाधिकारी ने शत-प्रतिशत मतदान करने और अन्य लोगों को प्रेरित करने का संकल्प दिलाया। इसके बाद एनवाईके समर बहादुर सिंह के संयोजन में आयोजित ऊंट रैली और पद यात्रा को जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना दिखाई। रैली की अगुवाई जिलाधिकारी कर रहे थे। उनके पीछे बैनरों पर मतदान के लिखे नारे से सुसज्जित दर्जन भर ऊंटों के साथ कई विद्यालयों के छात्र व सैकड़ों आगनबाड़ी कार्यकत्रियां चल रही थी। सबसे पहले वोट दो बाकी काम छोड़ दो, देश करेगा तब सम्मान जब शतप्रतिशत होगा मतदान, लोकतंत्र महान है वोट मेरी पहचान है का नारा लगाते रैली में शामिल अफसर व छात्रों ने लालगंज कस्बे में घूम-घूमकर लोगों को मतदान का महत्व बताया और शत प्रतिशत वोट देने की अपील की।