फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Called from home and beaten, accused of firing

Pratapgarh News: घर से बुलाकर पीटा, फायरिंग का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Called from home and beaten, accused of firing
जेठवारा थाना क्षेत्र के भद्रेश्वर कॉलेज के पीछे शनिवार को दो युवकों को बुलाकर पीटा गया। आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग भी की। शिकायत पर पुलिस छानबीन करने के बाद फायरिंग होने की बात से इन्कार करती रही।
विज्ञापन

भावनपुर पूरे सुरेमन निवासी सत्यम शुक्ला पूजा-पाठ कराते हैं। शनिवार दोपहर वह अपने घर पर मौजूद थे। उसके मोबाइल पर एक परिचित का फोन आया। सत्यम के अनुसार फोन करने वाले ने उसे भद्रेश्वर इंटर कॉलेज के करीब चाय पान की दुकान पर बुलाया। अपने पड़ोसी साथी के साथ वह उस स्थान पर पहुंचे। जहां बुलाने वाला युवक अपने दस से अधिक साथियों के साथ खड़ा था। इस दौरान आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

विरोध करने पर फायर भी किया। उसके दोस्त के सीने पर फायर किया गया लेकिन गोली मिस हो गई। शोर शराबा सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले। कुंडा सीओ करिश्मा गुप्ता ने बताया कि रंजिश में मारपीट हुई है। फायरिंग की बात अभी तक सामने नहीं आई है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed