फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   By-elections for eight Pradhans, one BDC member today

Pratapgarh News: आठ प्रधान, एक बीडीसी सदस्य के लिए उपचुनाव आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
By-elections for eight Pradhans, one BDC member today
कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को आठ प्रधान और एक क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य पद पर उपचुनाव होगा। चुनाव कराने के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन

जिले में नौ प्रधान, चार बीडीसी सदस्य और 40 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए सोमवार को नामांकन हुआ। गहमा गहमी के बीच कालाकांकर के अंतामऊ में बीडीसी सदस्य पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। अन्य तीन सीटों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए थे। अंतामऊ में बीडीसी सदस्य के पद पर चुनाव कराने के लिए सोमवार को मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टी पहुंची। इसके अलावा लक्ष्मणपुर ब्लॉक की एक सीट पर ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनाव होगा।
विज्ञापन

वहीं लालगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर, लक्ष्मणपुर विकासखंड के इटौरी, बाबागंज ब्लाॅक के ग्राम पंचायत मालाधर छत्ता, कोड़राखुर्द, सराय गोपाल, शिवगढ़ विकासखंड के जयरामपुर, मानधाता के तरौल और वैशपुर में मतदान कराने के लिए भी पोलिंग पार्टियां पुलिसकर्मियों के साथ पहुंच गई। मंगलवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। आठ अगस्त को संबंधित ब्लॉक कार्यालय पर मतगणना कराई जाएगी। उप निर्वाचन अधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया कि मतदान और मतगणना के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed