फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   buy bus tickets from Google Pay, PhonePe and Paytm

कैशलेस : क्रेडिट व डेबिट के अलावा गूगल पे, फोन पे और पेटीएम से खरीद सकेंगे बस के टिकट

Mon, 01 Aug 2022 08:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Aug 2022 08:23 PM IST
सार

परिवहन निगम ने डिपो को वर्ष 2012 में 65 एटीएम मशीनें मुहैया कराई थीं। मौजूदा समय में अधिकांश मशीनें खराब हो गई हैं। इससे यात्रियों का टिकट मैनुअल बनाना पड़ रहा है। एआरएम पीके कटिहार ने इसकी जानकारी शासन को दी थी।

विज्ञापन
buy bus tickets from Google Pay, PhonePe and Paytm
Prayagraj News : कैशलेश। - फोटो : social media

विस्तार

रोडवेज की बसों में लोग अब कैशलेस सफर कर सकेंगे। इसके लिए प्रतापगढ़ डिपो को 100 एंड्रॉइड ई-टिकटिंग मशीनें मिलने जा रही हैं।  कैशलेस व्यवस्था लागू होने के बाद यात्री क्रेडिट व डेबिट कार्ड के अलावा गूगल पे, फोन पे, पेटीएम आदि से बस के टिकट खरीद सकेंगे। 15 अगस्त तक एंड्रॉइड ई-टिकटिंग मशीनें मुख्यालय आएंगी।

विज्ञापन



परिवहन निगम ने डिपो को वर्ष 2012 में 65 एटीएम मशीनें मुहैया कराई थीं। मौजूदा समय में अधिकांश मशीनें खराब हो गई हैं। इससे यात्रियों का टिकट मैनुअल बनाना पड़ रहा है। एआरएम पीके कटिहार ने इसकी जानकारी शासन को दी थी। जिस पर शासन ने कैशलेस सफर को बढ़ावा देने की बात कहते हुए डिपो को सौ एंड्राइड ई-टिकटिंग मशीनें उपलब्ध कराने की जानकारी दी है।
विज्ञापन



एआरएम पीके कटिहार ने बताया कि 15 अगस्त तक मशीनें आ जाएंगी। इसके बाद रोडवेज बसों में यात्री कैशलेस सफर कर सकेंगे।  उन्हें कैश देने या फिर फुटकर पैसे को लेकर अब परिचालकों से विवाद नहीं करना होगा। यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मनमानी नहीं कर सकेंगे परिचालक 
ई-टिकटिंग मशीनें आने के बाद रोडवेज बसों के परिचालक मनमानी नहीं कर सकेंगे। दरअसल, अभी तक परिचालक यात्रियों का टिकट बनाते समय फुटकर रुपये न होने की बात कहकर टिकट पर पीछे बकाया रुपये लिख देते हैं। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने से रुपये लौटाए जाते हैं। कई बार लोग रुपये भूल जाते हैं। एंड्राइड ई-टिकटिंग मशीन आने के बाद उनकी मनमानी पर रोक लग जाएगी। 


पंद्रह अगस्त तक सौ एंड्राइड ई-टिकटिंग मशीनें आ जाएंगी। प्रशिक्षण के बाद सभी परिचालकों को मशीनें मुहैया कराई जाएंगी। - पीके कटिहार, एआरएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed