{"_id":"be1617c29803e58b0e12a6da45e6e8d1","slug":"businessman-and-two-injured-by-falling-glass-bundle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीशे का बंडल गिरने से व्यापारी समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीशे का बंडल गिरने से व्यापारी समेत दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Sat, 25 Apr 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली नगर के पल्टन बाजार मोहल्ले में दुकान पर आया शीशे का बंडल ट्रक से उतरते समय गिर गया। इससे दुकान मालिक और मजदूर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मालिक को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।
सौरभ केसरवानी की पल्टन बाजार में शंकर मंदिर के निकट ग्लास (शीशा) की दुकान है। शनिवार को काफी मात्रा में ग्लास ट्रक से दुकान पर आया था। शीशे के बड़े बंडल को दुकान का मजदूर कमलेश (55) निवासी रूपापुर कोतवाली उतार रहा था। सौरभ ट्रक के पास खड़ा होकर सामान उतरवा था। अचानक संतुलन बिगड़ गया। शीशे का पूरा बंडल ट्रक से नीचे कमलेश और सौरभ पर गिर पड़ा। शीशा चूर-चूर हो गया।
शीशे की नुकीली धार से सौरभ के दोनोें हाथों में कमलेश के सिर में गंभीर चोटें आईं। शोर मचने पर आस-पास के व्यापारी दौड़े। शीशे के मलबे में दबे कमलेश को किसी तरह निकाला गया। सौरभ और कमलेश को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से डॉक्टरों ने सौरभ को इलाहाबाद रेफर कर दिया। बता दें कि सौरभ की मां अनीता केसरवानी नगर पालिका का पूर्व सभासद हैं।