फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bus-Boloro colided in kunda, one dead, 6 injured

बस-बोलेरो में भिड़ंत, एक की मौत, सात घायल

Fri, 20 Nov 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bus-Boloro colided in kunda, one dead, 6 injured
कुंडा के गयासपुर में बोलेरो से टकराने के बाद पलटी यात्रियों से भरी बस। - फोटो : PRATAPGARH
कुंडा। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के गयासपुर के पास बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ से मजदूरों को लेकर लखनऊ जा रही बस सामने से आ रही अनियंत्रित बोलेरो से टकराने के बाद पलट गई। इससे बस में सवार छह लोग घायल हो गए। हादसे में बोलेरो चालक की मौत हो गई और उस पर सवार युवक को भी गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ से मजदूरों को लेकर बृहस्पतिवार सुबह एक बस लखनऊ जा रही थी। कुंडा कोतवाली के गयासपुर के पास बाईपास पर सामने से आ रही बोलेरो से उसकी टक्कर हो गई। भिड़ंत के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बोलेरो चालक पवन कुमार (40) पुत्र दामोदर प्रसाद निवासी बाग सुंदरी अजमेर राजस्थान की मौत हो गई। जबकि साथी दर्रा राजस्थान निवासी सुरेंद्र मलिक पुत्र गणेश मलिक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उधर, बस में सवार वंशीलाल पुत्र अमर, तीजबाई पत्नी सहदेव निवासी पुरान जिला मुंगेली छत्तीसगढ़, हीराबाई पत्नी दिलीप, दिलीप पुत्र भागीरथी, मिनवंती पत्नी रामप्रसाद, हसीना पुत्री रामप्रसाद निवासी पाठन थाना भाटपारा जिला बड़ौदा बाजार छत्तीसगढ़ घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा। बस में सवार 40 अन्य यात्री बाल-बाल बच गए। सभी छत्तीसगढ़ से मजदूरी करने लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed