फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   burn the crop in land dispute

पड़ोसी की भी चार बीघे खेत की फसल जली

Fri, 06 Apr 2018 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 06 Apr 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद में गेहूं के खेत में आग लगा दी गई। इससे दस विस्वा खेत की फसल राख हो गई। पड़ोसी की भी चार बीघे खेत की फसल जल गई। घटना की आरोपी मां-बेटी को पुलिस थाने ले गई।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के बीरापुर गांव निवासी रामबरन और उसके भाई रामअचल के बीच जमीन का विवाद है। रामबरन के पिता रामसुमेर ने रामबरन के हिस्से की जमीन भी रामअचल के नाम लिख दी। इसी को लेकर दोनों में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। विवादित भूमि पर रामअचल ने गेहूं बो रखा था। फसल तैयार होने के बाद वह कटाई की तैयारी में जुटा था। इससे रामबरन नाराज था। आरोप है की उसकी पत्नी आशा देवी व बेटी पूजा ने रामअचल के खेत में शुक्रवार सुबह आग लगा दी। इससे दस खेत की फसल राख हो गई। पड़ोसी के चार बीघे खेत की फसल भी जल गई। सूचना पर पुलिस मां-बेटी को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed