{"_id":"5d7a9ab38ebc3e93d47d608e","slug":"bungling-in-mnrega-two-secretaries-suspended-pratapgarh-news-ald254717346","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में घपला, दो सेक्रेटरी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा में घपला, दो सेक्रेटरी निलंबित
विज्ञापन
fraud
कुंडा ब्लाक के दो गांवों में मनरेगा के कार्यों में घपलेबाजी के मामले में दो सेक्रेटरी को निलंबित कर दिया गया है। मिश्रदयापुर गांव में मनरेगा के तहत इंटरलॉकिंग के निर्माण में डबल पेमेंट व मझिलगांव में बगैर खड़ंजा निर्माण के ही भुगतान करा लिया गया।
अपर आयुक्त की जांच में पोल खुलने के बाद दोनों गांवों के सेक्रेटरी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं ब्लाक के एपीओ, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित तीन कर्मचारियों को हटा दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है।
कुंडा ब्लाक के बचरौली, डिहवा, मिश्रदयालपुर, मझिलगांव सहित चार गांवों में मनरेगा के कार्यों मेें गड़बड़ी की शिकायत की गई थी। तीन सितंबर को शासन से आए मनरेगा के अपर आयुक्त योगेश कुमार ने जांच शुरू की। इस दौरान खामियां मिलने पर दो तकनीकी सहायकों को बर्खास्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा गड़बड़ी मिश्रदयालपुर व मझिलगांव में पाई गई। मिश्रदयालपुर गंाव में 3.65 लाख के बजट से इंटरलॉकिंग का निर्माण हुआ था। जिसमें हेरफेर कर डबल पेमेंट कराई गई थी। जांच में इसकी पोल खुल गई। रिपोर्ट के बाद मिश्रदयालपुर गांव के ग्राम विकास अधिकारी लवकुश भार्गव को निलंबित कर दिया गया। इसी तरह मझिलगांव में खंडजे के निर्माण के बगैर ही भुगतान करा लिया गया। इसमें करीब 11 लाख का हेरफेर हुआ था। जांच में इसका भी खुलासा हुआ।
इस पर गांव के ग्राम पंचायत अधिकारी अरविंद कुमार को निलंबित किया गया है। वहीं कुंडा ब्लाक के एपीओ, एक कंप्यूटर आपरेटर सहित तीन कर्मचारियों को हटा दिया गया है। विभाग की इस कार्रवाई से कुंडा ब्लाक में हड़कंप मचा हुआ है। सीडीओ धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों गांवों में जांच के दौरान मनरेगा के कार्यों मेें गड़बड़ी पाई गई थी। जिस पर वीडीओ व ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।