{"_id":"5cd875c7bdec2207014a0667","slug":"bundabandi-with-the-storm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ के साथ बूंदाबांदी, गुल रही जिलेभर की बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ के साथ बूंदाबांदी, गुल रही जिलेभर की बिजली
Mon, 13 May 2019 01:06 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 13 May 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
तेज हवाओं संग अंधड़
- फोटो : pratapgarh
रविवार शाम बूंदाबांदी के साथ अंधड़ चलने से अफरातफरी मच गई। जगह-जगह दुकानों के छप्पर उड़ गए। पूरे जिले की बिजली गुल हो गई। करीब एक आधे घंटे तक अंधड़ का असर बना रहा। इससे लोग परेशान रहे।
रविवार को सुबह से मौसम साफ रहा। सुबह 10 बजे के बाद तल्ख धूप के बीच पश्चिमी हवाएं कहर ढा रही थीं। दोपहर बाद आसमान में बादलों की आहट शुरू हो गई। हालांकि बादलों का असर कम था। दिनभर उमसभरी गर्मी से लोग परेशान रहे। शाम करीब पांच बजे के बाद एकाएक मौसम बदलने लगा। आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा लिया। देखते ही देखते तेज हवाओं संग अंधड़ शुरू हो गया।
शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, पल्टनबाजर, अंबेडकर चौराहा, स्टेशन रोड सहित भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर अफरातफरी मच गई। कई दुकानों के छप्पर उड़ गए। महज 10 मिनट के बीच अंधड़ संग बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम का रुख देखकर विद्युत विभाग ने पूरे जिले की आपूर्ति ठप कर दी। करीब एक घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। शाम करीब 7.30 बजे अंधड़ का असर कम होने पर आपूर्ति बहाल हुई। शहर से लेकर गांव तक अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
मतदान केंद्रों पर मची भगदड़
अंधड़ संग बूंदाबंादी से मतदान केंद्रों पर भगदड़ मच गई। मतदाताओं ने धूल के गुबार से बचने के लिए मतदान केंद्र छोडक़र सुरक्षित स्थान का रुख किया। पुलिसकर्मियों ने मतदान केेंद्र के भीतर जाने से मना कर दिया। इससे अफरातफरी मची रही।