फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   bumper crop

बंपर हुई आंवले की पैदावार, खरीदार नदारद

Thu, 15 Sep 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 15 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
bumper crop
crop
जनपद में करीब 13 हजार हेक्टेअर जमीन पर आंवले की खेती करने वाले किसान इस बार भी अनदेखी का शिकार होने जा रहे हैं। इस साल आंवले की पैदावार बहुत अच्छी हुई हैं, लेकिन किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। कारोबारियों के साथ ही कंपनियों भी खरीदने के लिए किसानों के पास नहीं आ रही हैं। अभी तक करीब दस प्रतिशत आंवले की बाग का ही सौदा हो सका है। आंवले की अच्छी पैदावार होने के बावजूद आंवले का दाम भी लगातार घटता जा रहा है।
विज्ञापन


मंडी समिति के मुताबिक जिले में हर साल करीब पचास करोड़ के आंवले का कारोबार है। किसानों को हर साल शासन व प्रशासन की ओर से उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने व उनकी फसल का समर्थन मूल्य घोषित कराने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन समय के साथ ही सब आंवलों किसानों के दर्द को भूल जाते हैं। इस वर्ष जनपद में लगभग 13 हजार हेक्टेअर से अधिक क्षेत्रफल में अमृतफल की खेती किसानों ने की है। बाग आंवले से लदे हुए हैं, लेकिन व्यापारी गायब हैं। रानीगंज तहसील क्षेत्र के खाखापुर निवासी आंवला किसान रमेश पांडेय ने बताया कि इस बार आंवले की पैदावार अच्छी हुई है। हर पेड़ में 85 प्रतिशत फल की वैरायटी ए ग्रेड की है। अपेक्षाकृत अच्छे मुनाफ का सपना पाले हुए थे। हर साल सितंबर शुरू होने के साथ ही आंवले की बाग कारोबारी या नामी कंपनियों के  लोग खरीदने पहुंच जाते थे। किसानों को एडवांस भी दे दिया जाता था। इस बार आंवले की अच्छी पैदावार होने के बावजूद किसानों को खरीदार का इंतजार करना पड़ रहा है। आंवला कारोबारी दिनेश शर्मा ने बताया   कि अच्छी फसल के चलते ही  इस बार आंवले का रेट भी घट गया है। पहले एक हजार से लेकर बारह सौ रुपये तक में एकपेटी (40 किलो) बिकता था। मौजूदा समय में रेट घटकर 4 सौ रुपये प्रति पेटी पहुंच चुका है। फसल अच्छी हो या खराब हर हाल में खामियाजा आंवला किसानों को ही भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन



कारोबारी अतेन्द्र सिंह का कहना है कि शासन, प्रशासन के छलावे से आंवला किसानों की दशा नहीं सुधर पा रही है। यदि सरकार आंवले का मूल्य निर्धारित कर दे तभी किसानों का फायदा हो सकता है। वहीं बताया जाता है कि अमृत फल की वैरायटी का रेट भी अलग-अलग है। उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि फ्रांसिस, चकइया, एन-7, एन- 10, कृष्णा व कंचन ब्रांड के आंवले का रेट अन्य उपज से अधिक मिलता है। कंपनियों के साथ ही खरीदारों की भी यह वैरायटी पसंद होती है। लक्ष्मी 52 का रेट सबसे अधिक होता है।   यह करीब 20 रुपये प्रति किलो  की दर से बिकता है। अमृत फल आंवला से मुरब्बा, अचार के साथ ही लड्डू और बरफी ही नहीं बनती। अब तो आंवले से टाफी, कैंडी, जैम जैली, जूस , तेल, समेत  अन्य उत्पाद बन रहे हैं। हरे आंवले से लेकर सूखने तक इसका उपयोग किया जाता है। इसके अलावा इसके अंदर की गुठली भी प्रयोग में ले ली जाती है। इन मिठाइयों की मांग अन्य जिलों के साथ ही विदेशों में भी है। यही नहीं खोवा की मिठाइयों की अपेक्षा यह किफायती भी है। वहीं आंवले से बनी शुगरफ्री मिठाई संतृप्त कर देती है। वहीं लोगों का कहना है कि किसानों की हित का ख्याल संबंधित लोगों को रखना चाहिए, जिससे कि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed