फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bullets fired again in land dispute, two women injured

Pratapgarh News: जमीन के विवाद में फिर चलीं गोलियां, दो महिलाएं घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bullets fired again in land dispute, two women injured
पट्टी तहसील के बाद बृहस्पतिवार को रानीगंज के जरियारी गांव में जमीन के विवाद में मारपीट और फायरिंग हो गई। गोली लगने से एक ही परिवार की दो महिलाएं घायल हो गईं। जबकि युवती मारपीट में घायल हुई। पांच राउंड हुई फायरिंग से भगदड़ मच गई। घटनास्थल से दो कारतूस व खोखा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

जरियारी निवासी लक्ष्मीनिधि यादव का पड़ोस के अजय सिंह से जमीन को लेकर कई सालों से विवाद चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार को अजय पक्ष के लोग ट्रैक्टर से खेत की जोताई करा रहे थे, जिसका लक्ष्मीनिधि के परिजन विरोध करने लगे। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट व फायरिंग होने लगी।
विज्ञापन

गोली लगने से कृष्ण कुमार यादव की पत्नी गीता यादव (40) और अमरनाथ की पत्नी लालती यादव (55) के हाथ व पैर में गोली लगी। छर्रा लगने से लालती की आंख बाल-बाल बच गई। 21 वर्षीय अर्चना को भी चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को रानीगंज ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां से लालती व गीता को मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीगंज थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी व एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित व गांव के लोगों से पूछताछ की। खेत में जोताई कर रहे ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।
लक्ष्मीनिधि का आरोप है कि उसने अपनी मां के नाम जमीन का बैनामा अजय के परिवार वालों से कराया था। बाद में जमीन का विवाद न्यायालय में चला गया। स्थगन आदेश के बाद भी आरोपी पक्ष कब्जा करना चाहता है।
चौकी प्रभारी पर लगाया आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप
लक्ष्मीनिधि यादव का आरोप है कि विवादित जमीन पर कब्जा करने व फायरिंग करने वालों को चौकी प्रभारी जामताली संरक्षण दे रहे हैं। पुलिस अफसरों के सामने भी पीड़ित परिवार के लोग चौकी प्रभारी पर आरोप लगाते रहे। बुधवार को तहसीलदार रानीगंज के पास दोनों पक्ष पहुंचे थे, जहां से दोनों पक्षों को विवाद करने से मना कर दिया गया। कहा गया था कि राजस्व विभाग जल्द निस्तारण कराएगा।

6 बिस्वा जमीन का कराया था बैनामा
जरियारी के सोनू सिंह (अजय सिंह के पारिवारिक सदस्य) से लक्ष्मीनिधि ने अपनी मां विमला देवी के नाम छह बिस्वा जमीन का बैनामा छह माह कराया था। उस गाटा संख्या में सोनू के परिवार की जमीन शेष बची हुई थी। परिवार के लोगों ने बंटवारा न होने का हवाला देते हुए खारिज दाखिल पर आपत्ति लगा दी थी। इसके बाद से उनके बीच विवाद चला आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed