फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bullet from the pistol of miscreants stuck in the knee of the soldier

Pratapgarh News: सिपाही के घुटने में फंसी बदमाशों की पिस्टल से चली गोली

Fri, 01 Sep 2023 09:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 01 Sep 2023 09:00 PM IST
विज्ञापन
Bullet from the pistol of miscreants stuck in the knee of the soldier
घायल सिपाही ओपी यादव।
मेडिकल कालेज में चल रहा सिपाही का उपचार, सूजन की वजह से नहीं हो पा रहा ऑपरेशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

प्रतापगढ़। कंधई थाने में तैनात सिपाही ओम प्रकाश यादव के घुटने में गोली फंसी है। बृहस्पतिवार की शाम बदमाशों की पिस्टल चेक करते समय सिपाही के पैर में गोली लगी थी। उसका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक सूजन की वजह से सिपाही के पैर का ऑपरेशन नहीं किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने पिस्टल संग पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
आजमगढ़ निवासी ओम प्रकाश यादव कंधई थाने में बतौर सिपाही तैनात हैं। बृहस्पतिवार की देर शाम वह थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर के साथ दीवानगंज क्षेत्र में बदमाशों की तलाश में निकले थे। चौकी क्षेत्र में पुलिस को बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोका। वह भागने लगे दोनों का पीछा कर पकड़ लिया गया था। तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से पिस्टल बरामद हुई थी।
विज्ञापन

दीवानगंज पुलिस चौकी में बदमाशों से पूछताछ के दौरान सिपाही ओम प्रकाश ने बरामद पिस्टल से कारतूस निकालने के बजाय जमीन की तरफ नाल कर फायर कर दिया था। पत्थर से गोली टकराने के बाद ओम प्रकाश के पैर धंस गई थी। जिससे वह घायल हो गया था। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंधई थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पकड़े गए बदमाश आसपुर देवसरा के रमगढ़ा गांव निवासी नितिन तिवारी, आसपुर देवसरा के ऐलाही गांव के युवराज मिश्रा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी गंभीर धाराओं का मुकदमा पंजीकृत हो चुका है। आरोपियों के पास 32 बोर की पिस्टल कैसे पहुंची, पुलिस इस बारे में कुछ पता नहीं लगा पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed