फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BSA sent notice to two headmasters, six teachers

Pratapgarh News: बीएसए ने दो प्रधानाध्यापक, छह शिक्षक और पांच शिक्षामित्रों को भेजा नोटिस

Wed, 07 Aug 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 07 Aug 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
BSA sent notice to two headmasters, six teachers
बेपटरी हुई शिक्षा व्यवस्था की पोल खुली तो पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में समझिए तस्वीरों से... शीर्षक से खबर प्रकाशित किया। जिस पर बीएसए भूपेंद्र सिंह ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।
विज्ञापन

बीएसए भूपेंद्र सिंह ने विकासखंड सदर के प्राथमिक विद्यालय औवार के सहायक अध्यापिका आकृति सिंह, नीतिका शर्मा, शिक्षामित्र अनामिका सिंह व विभा सिंह का एक दिन का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही विकासखंड बिहार के प्राथमिक विद्यालय कुंडा के प्रधानाध्यापक शिव कुमार त्रिपाठी, सहायक अध्यापक बुशरा वसीम, सुधा श्रीवास्तव, शिक्षामित्र सविता देवी, अर्चना श्रीवास्तव को नोटिस जारी किया गया। वहीं विकासखंड आसपुर देवसरा के प्राथमिक विद्यालय तिवारी के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शुक्ला, सहायक अध्यापिका अंजू देवी पटेल, सहायक अध्यापक राम चंद्र राम, शिक्षा मित्र मीना देवी को कारण बताओ नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

पड़ताल में 23 परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक स्टाफ मौजूद नहीं मिला था जबकि कई विद्यालयों में ताला लटका मिला था। ऐसे में बीएसए ने महज कुछ विद्यालयों पर ही कार्रवाई की है। पड़ताल में अन्य विद्यालयों के शैक्षणिक स्टाफ गैरहाजिर मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई है। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय पड़वासी के प्रधानाध्यापक विद्या सागर सिंह को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिन विद्यालयों में लापरवाही की गई है उनके प्रधानाध्यापक और शिक्षकों व शिक्षामित्रों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन भी नहीं सुधरे हालात, कई शिक्षक-शिक्षिका समय पर नहीं पहुंचे स्कूल
पीएमश्री संविलियन विद्यालय सराय आना देव में मंगलवार सुबह 8 बजे की गई पड़ताल में प्रधानाध्यापक शाह आलम, सहायक अध्यापक सुधाकर शुक्ला, सहायक अध्यापिका कामता देवी, सहायक अध्यापिका शहीना, सहायक अध्यापिका रुचि यादव, शिक्षा मित्र सुनील कुमार तिवारी, अंजनी शुक्ला एवं एक अन्य सहायक शिक्षिका मौजूद मिले। जबकि विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक, 12 सहायक शिक्षक, चार शिक्षामित्र व एक अनुदेशक की नियुक्ति है। 18 शैक्षणिक स्टाफ में आठ स्टाफ ही मौके पर मौजूद रहा। विद्यालय में 205 बच्चे पंजीकृत हैं। प्रार्थना सभा में महज 15 बच्चे ही पहुंचे थे। प्रार्थना सभा के बाद प्रधानाध्यापक ने खुद ही बच्चों को पढ़ाया। वहीं प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर खास में सुबह 8:15 बजे सभी शैक्षणिक स्टाफ मौजूद मिला। यहां प्रधानाध्यापिका समेत चार शैक्षणिक स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed