फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Brothers who went to take out a baby goat from the well fainted due to poisonous gas

Pratapgarh News: कुएं से बकरी का बच्चा निकालने घुसे सगे भाई जहरीली गैस से बेहोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Brothers who went to take out a baby goat from the well fainted due to poisonous gas
लीलापुर थाना क्षेत्र के गहिरी गांव में बकरी निकालने कुएं में उतरे युवकों के अचेत होने पर जुटी भ
लीलापुर थाना क्षेत्र के गहिरी में रविवार दोपहर कुएं में गिरे बकरी के बच्चे को निकालने घुसे दो सगे भाई जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गए। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस व फायरब्रिगेड की टीम ने दोनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

गहिरी निवासी निजामुद्दीन की बकरी का बच्चा घर के सामने पुराने कुएं में गिर गया। जिसे निकालने के लिए उसका 16 वर्षीय छोटा बेटा सुल्तान रस्सी के सहारे कुएं में उतरा। कुएं में जहरीली गैस होने के कारण वह बेहोश होने लगा। उसने बाहर मौजूद लोगों को कुएं में जहरीली गैस होने की बता बताई।
विज्ञापन

परिजनों के शोर मचाने पर गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। अपने छोटे भाई को बचाने के लिए 26 वर्षीय जीशान भी रस्सी की मदद से कुएं में उतरा। वह भी जहरीली गैस के चपेट में आकर अचेत हो गया। इस बीच सूचना मिलने पर लीलापुर पुलिस व फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुएं से जहरीली गैस निकालकर दोनों भाइयों को लकड़ी की टोकरी की मदद से बाहर निकाला। दोनों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लालगंज लाया गया। दोनों की हालत में सुधार होने पर प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया।

वहीं, सीओ लाइन शिवनारायण वैस का कहना है कि जहरीली गैस के चलते सगे भाई कुएं में अचेत हो गए थे। उन्हें पुलिस और फायरब्रिगेड की मदद से बाहर निकाला गया। ग्रामीण निष्प्रयोज्य हो चुके कुओं को ढक दें। ताकि हादसों से बचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed