{"_id":"64b2c0ac79aeced2000e8914","slug":"brothers-killer-absconding-police-is-searching-pratapgarh-news-c-3-1-ald1031-177315-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: भाई का हत्यारोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: भाई का हत्यारोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
Sat, 15 Jul 2023 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 15 Jul 2023 09:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारोपियों के खिलाफ नहीं दी तहरीर, पुलिस तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। मार्केट की जमीन के बंटवारे को लेकर हुई हत्या के मामले में शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। गम व गुस्से के बीच परिजनों ने देर शाम शव का अंतिम संस्कार करेंटी घाट पर किया। हालांकि अभी तक हत्यारोपियों के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है।
कुंडा कोतवाली के गुलाम चिश्ती का पुरवा मोहल्ला निवासी मेवालाल पटेल का अपने बड़े भाई वंशीलाल पटेल से जमीन के बंटवारे को लेकर करीब पांच साल से विवाद चला आ रहा था। शुक्रवार की शाम वंशीलाल ने कहासुनी के दौरान मेवालाल पर डंडे से हमला बोल दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी भाई अपने परिवार के साथ फरार हो गया। तनाव को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस तैनात कर दी गई। दूसरे दिन भी मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही मृतक की पत्नी कलावती, बेटी सीमा व शिवानी रोने बिलखने लगीं। सीओ कुंडा अजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन