फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Brother-in-law's brother-in-law's death in fireworks

साले की शादी में शामिल जीजा की आतिशबाजी में मौत

Fri, 11 Dec 2020 12:41 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law's brother-in-law's death in fireworks
अंतू थाना क्षेत्र के तिवारीपुर में आतिशबाजी के दौरान मृत केशव प्रसाद यादव की वेसुध पड़ी पत्नी मं? - फोटो : PRATAPGARH
साले की शादी में शामिल जीजा हाथ में आतिशबाजी का सामान लेकर डांस कर रहा था। तभी पटाखों में विस्फोट होने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। करीब खड़ा बराती भी घायल हो गया। पल भर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया।
विज्ञापन

आनन-फानन दोनों को लेकर लोग जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने ट्रक चालक जीजा को मृत घोषित कर दिया। घायल बराती को उपचार के बाद घर भेज दिया। रात में सादगी के साथ शादी की रस्म पूरी हुई लेकिन दूल्हा बिना दुल्हन लिए घर लौट गया। मृतक के घर खबर मिलते ही कोहराम मच गया। देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के पूरे रामदेव गौराडांड निवासी घनश्याम यादव की शादी बुधवार को तिवारीपुर रामनगर राम किशोर के घर आई थी। सभी बराती खुशी में डांस कर रहे थे। शादी में घनश्याम का जीजा केशव प्रसाद यादव उर्फ केशरी (40) पुत्र अवधेश यादव निवासी गंगहारी बरहुआ भोजपुर नगर कोतवाली भी शामिल हुआ था। वह भी खुशी में डांस कर रहा था। द्वारपूजा के दौरान आतिशबाजी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार डीजे पर फिल्मी गीत के बीच केशव प्रसाद जलता हुआ अनार हाथ में उठाकर डांस करने लगा। अचानक उसने आतिशबाजी वाला झोला कंधे पर रख लिया। तभी तेज विस्फोट हो गया।
जिसकी चपेट में आने से केशव प्रसाद के सिर का हिस्सा दूर-दूर फैल गया और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। उसके करीब डांस कर रहा सुजीत कुमार निवासी भदारी का पुरवा पूरे रामदेव भी घायल हो गया। बरात में भगदड़ मच गई।
डीजे बंद कराकर लोग केशव व सुजीत को लेकर जिला अस्पताल भागे। यहां डाक्टरों ने केशव को मृत घोषित कर दिया और सुजीत को उपचार के बाद छोड़ दिया। परिजन रोते बिलखते केशव का शव लेकर घर चले गए। उधर खुशी वाले घर में मातम के बीच सादगी में विवाह की रस्म पूरी की गई। दूल्हा रात में ही बिना दुल्हन के घर लौट गया। दूल्हा घनश्याम व उसके परिवार के लोग रात में ही बरहुआ भोजपुर पहुंच गए।
शैव का देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतू थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी लेकिन किसी ने कोई तहरीर नहीं दी। आतिशबाजी लेकर डांस करते समय घटना घटित हुई है।
रात में ही भाग निकले बराती, रुका रहा दूल्हा
द्वारपूजा के दौरान हुई घटना से बराती सहम गए। रात में ही बराती बिना खाना खाए घर रवाना हो गए। केवल दूल्हा व उसके परिवार के कुछ सदस्य ही बचे थे। दूल्हा शादी के लिए भी तैयार नहीं था लेकिन कन्या पक्ष व रिश्तेदारों के अनुरोध पर केवल शादी के लिए राजी हुआ। आंख में आंसू लिए वह दुल्हन के साथ सात फेरे लगाता रहा।
तीन दिन पहले पत्नी मंजू बच्चों के साथ चली आई थी मायके
भाई घनश्याम की शादी में शामिल होने के लिए केशव की पत्नी मंजू तीन दिन पहले बच्चों को लेकर मायके चली आई थी। दोनों घरों में खुशियों का माहौल था। मृतक केशव का बेटा राज दस साल का है। बेटी ऋष्टि व सबसे छोटा बेटा अभय राज छह साल का है। तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया। मंजू समेत बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
नेग की लालच में केशव को खींच लाई मौत, भाई कर रहा था मना
नगर कोतवाली के गंगहारी बरहुआ भोजपुर निवासी केशव प्रसाद यादव ट्रक चलाकर परिवार का गुजर बसर करता है। उसके बड़े भाई संतराम ने बताया कि केशव उसे शादी में जाने से मना कर रहा था। बुधवार को वह शादी में शामिल होने के लिए तैयार हो रहा था।

उसे वह मना करने लगा। बोला तुम मत जाओ। वह शादी में शामिल होने चला जाता है। केशव बोला भैया साले की शादी है। वहां पर कुछ नेग मिलने वाला है। यह कहते हुए वह घर से निकल गया। उसकी मौत उसे तिवारीपुर तक नेग के बहाने खींच लाई। यह कहकर उसका बड़ा भाई संतराम रोने लगा। मृतक चार भाइयों में मझला था।

मृतक केशव प्रसाद यादव। फाइल फोटो

मृतक केशव प्रसाद यादव। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed