फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Brother and sister riding a bike died in a collision with a school bus

Pratapgarh News: स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister riding a bike died in a collision with a school bus
ननिहाल से घर लौट रहे बाइक सवार भाई-बहन की लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग स्थित सुखपाल नगर में स्कूल बस की टक्कर से मौत हो गई। सगे भाई-बहन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के सिविल लाइन करनपुर निवासी मनोज कुमार की इलेक्ट्रिक की दुकान है। उनका बेटा निखिल (15) बाइक से बहन शिखा (13) के साथ चाचा संजय की ससुराल लालगंज के ताला सरिस्ताबाद गया था। बुधवार को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। सुबह करीब 7 बजे लखनऊ - वाराणसी राजमार्ग पर सुखपाल नगर स्थित पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रही सिटी पब्लिक स्कूल अष्टभुजा नगर की बस ने टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

बाइक बस में फंसने से कुछ दूर तक घिसटती रही। निखिल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल शिखा को एसआरएन प्रयागराज भेजा गया। प्रयागराज पहुंचने से पहले ही शिखा ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव घर पहुंचने पर मां अनीता रोते-रोते बेसुध हो गई। चाचा संजय की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिरोही ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। बस बच्चों को लेने जा रही थी।
परिवार की दुलारी थी शिखा
मनोज का बड़ा बेटा निखिल मालती इंटर कॉलेज में 11 वीं का छात्र था। शिखा भी उसी कॉलेज में सातवीं की छात्रा थी। शिखा परिवार की दुलारी बिटिया कही जाती थी। जानकारी पर मालती इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने शोकसभा कर संवेदना व्यक्त की। प्रधानाचार्य गोकुलनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों बच्चे होनहार थे।

नाबालिग के हाथ में बाइक, कब चेतेंगे जिम्मेदार
सड़कों पर बढ़ रही दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए डीएम ने सख्ती से नियम का पालन करने का निर्देश दिया है। बावजूद इसके सड़कों पर नाबालिग बाइक और स्कूटी से फर्राटा भर रहे हैं। ई रिक्शा चलाने का काम भी नाबालिग कर रहे हैं। एआरटीओ के साथ यातायात विभाग की नजर इस पर नहीं जा रही है। वहीं, अभिभावक भी बिना डर के बच्चों के हाथों में वाहन की चाबी थमा दिए हैं। बढ़ रहे हादसों की प्रमुख वजह हेलमेट न पहनना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed