फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   broken the foot ant hands of women

रंजिश में महिलाओं का हाथ पैर तोड़ डाला

Fri, 04 Oct 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
broken the foot ant hands of women
रंजिश में महिलाओं का हाथ पैर तोड़ डाला
विज्ञापन

प्रतापगढ़। कंधई पुलिस की लापरवाही से पुरानी रंजिश में पड़ोसियों ने लाठी डंडे से हमला कर दो महिलाओं का हाथ पैर तोड़ डाला। जिसे लेकर परिजन अस्पताल में हंगामा करने लगे। पीड़ित परिजन पुलिस पर रुपये लेने के बाद भी कोई सख्त कदम न उठाने का आरोप लगाते रहे। जिसे लेकर अस्पताल में हंगामा होता रहा।

कंधई थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी शकील अहमद का पड़ोसियों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। गुरुवार को भी पड़ोसियों से जमीन को लेकर विवाद हुआ था। जिसकी शिकायत शकील पक्ष के लोगों ने पुलिस से की थी लेकिन दिलीपपुर और कंधई पुलिस लापरवाह बनी रही। गुरुवार को शकील पक्ष के लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मुुलाकात कर आपबीती सुनाई। एसपी के आश्वासन पर सभी घर लौटे। यहां तक दिलीपपुर पुलिस चौकी पर लोग पहुंचे लेकिन पुलिसकर्मी उनके साथ मौके पर जाना भी बेहतर नहीं समझे। जबकि विरोधी पक्ष उन लोगों को धमका रहा था। घर के करीब पहुंचने से पहले ही शकील की पत्नी शहरुन्निशा (52) व गुलशन बानो (32) पत्नी वकील अहमद के ऊपर पड़ोसियों ने लाठी डंडे से हमला बोल दिया। दोनों की बुरी तरह पिटाई कर दी। शोर शराबा सुनकर परिजन दौड़े तो हमलावर भाग निकले। घायल महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां परिजन हंगामा करने लगे। लोगों ने आरोप लगाया कि कंधई पुलिस रुपये लेने के बाद भी कोई मदद नहीं की। जिसके चलते घटना घटित हुई है। कंधई थानाध्यक्ष ने कहा कि रुपये लेने की बात गलत है। सूचना मिलने पर मौके पर जा रहा हूं। ग्रामीणों की मानें तो कई बार खूनखराबा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed