फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Broken in the jump of monkeys, the woman lost her life

बंदरों की उछलकूद में टूटी डाल, चली गई महिला की जान

Sat, 22 Oct 2022 12:14 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Broken in the jump of monkeys, the woman lost her life
मृतका फूलमती। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
घर के बाहर साफ सफाई कर रही महिला के ऊपर बंदर की उछलकूद के चलते सूखी डाल गिर गई हादसे में गंभीर महिला को उपचार के लिए रायबरेली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

उदयपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद के बहादुरपुर निवासी जगदीश सरोज की पैंतालीस वर्षीय फूलमती शुक्रवार की सुबह घर के बाहर साफ सफाई कर रही थी। घर के बाहर स्थित विशालकाय पीपल के पेड़ पर बंदर उछलकूद कर रहे थे। बंदरों की उछलकूद के चलते पीपल के पेड़ की एक सूखी डाल अचानक फूलमती के ऊपर गिर गई। डाल की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने महिला को डाल के नीचे से बाहर निकाला।
विज्ञापन

उसकी हालत गंभीर देख परिजन रायबरेली उपचार के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। इसके बाद परिजन मृतका का शव लेकर वापस लौटे तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसील कर्मियों ने भी मौके पर पहुंचकर महिला की मौत की रिपोर्ट तैयार कर अफसरों को भेजी है। उदयपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed